NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता
    अगली खबर
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा?

    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 04, 2021
    08:33 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' का आगाज हो चुका है। इस शो का प्रसारण कलर्स TV पर हो रहा है।

    शो के प्रतिभागियों की सूची भी सामने आ चुकी है। इस बार एक से बढ़कर एक कई कलाकार शो में धमाल मचाने वाले हैं।

    इन्हीं प्रतिभागियों में एक नाम करण कुंद्रा का है, जो लोकप्रिय टीवी अभिनेता हैं।

    आइए जानते हैं इनके बारे में।

    जानकारी

    MBA की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे करण

    अभिनेता करण का जन्म 11 अक्टूबर, 1984 को हुआ था। करण ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज से पूरी की थी।

    इसके बाद उन्होंने MBA की पढ़ाई के लिए अमेरिका कूच किया था। वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।

    ये अलग बात है कि उन्होंने अपने पारिवारिक विरासत से अलग हटकर एक्टिंग में करियर बनाई। साल 2008 में उन्हें टेलीविजन का लोकप्रिय धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' ऑफर हुआ था।

    शोहरत

    इस शो से मिली करण को शोहरत

    'कितनी मोहब्बत है' से उन्हें पहचान हासिल हुई थी। शो में को-स्टार कृतिका कामरा के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया गया था।

    ऐसी चर्चा चली थी कि कृतिका और करण ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया है। डेटिंग के कुछ साल बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया था।

    प्यार और अपने रिलेशनशिप को लेकर करण हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। करण को आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था।

    मेजबानी

    कई शोज को होस्ट कर चुके हैं अभिनेता

    'बेताब दिल की तमन्ना है', 'ये कहां आ गए हम' और 'दिल ही तो है' जैसे शोज में उन्होंने काम किया है। उन्होंने कई शो को होस्ट भी किया है।

    करण ने चैनल वी के शो 'गुमराह' और जिंग के शो 'प्यार तूने क्या किया' को होस्ट किया था। ये दोनों शो एक प्रकार से एंथोलॉजी थे, जिसमें हर हफ्ते अलग-अलग कहानियों को पेश किया जाता था।

    वह 'रोडीज' जैसे बड़े रियलिटी शो के जज रह चुके हैं।

    विवाद

    अपनी को-स्टार को करण ने क्यों जड़ा था थप्पड़?

    करण का विवादों से पुराना नाता रहा है। शो 'ये कहां आ गए हम' में करण ने को-स्टार सानवी तलवार को थप्पड़ जड़ दिया था।

    सीरियल की शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन के बाद सानवी को करण को थप्पड़ मारना था। सीन को फिल्माने के बाद करण ने आरोप लगाया था कि सानवी ने जानबूझकर उन्हें अधिक तेजी से थप्पड़ मारा।

    इसके बाद करण ने भी सानवी को थप्पड़ मार दी थी।

    प्रेम-प्रसंग

    गर्लफ्रंड से संबंधों को लेकर भी विवादों में रहे करण

    शो 'रोडीज' के तीसरे सीजन के दरमियान उन्होंने एक प्रतियोगी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया था और उनकी जगह निखिल चिनप्पा ने ली थी।

    अनुषा दांडेकर के साथ प्रेम-प्रसंगों को लेकर भी वह चर्चा में रहे हैं। हालांकि, अनुषा और करण का 2020 में ब्रेकअप हो गया है।

    अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अनुषा ने हिंट दिया था कि करण ने उन्हें धोखा दिया था। करण ने इन आरोपों का खंडन किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    बिग बॉस
    कलर्स TV
    बिग बॉस 15

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    मनोरंजन

    रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, जारी हुआ फिल्म 'शमशेरा' से नया लुक बॉलीवुड समाचार
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई
    रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिख सकती है सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिन्दी रीमेक में अक्षय के साथ नजर आएंगे इमरान हाशमी अक्षय कुमार

    बिग बॉस

    राखी सावंत के पति भी अगले सप्ताह 'बिग बॉस 14' में करेंगे एंट्री, खुद किया खुलासा टीवी शो
    बिग बॉस 14: इस बार मार्च तक एक्सटेंड हो सकता है शो- रिपोर्ट टीवी शो
    'बिग बॉस 14' में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले पांच प्रतिभागी मनोरंजन
    हिमाचल प्रदेश के इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में कमाया नाम भारत की खबरें

    कलर्स TV

    बिग बॉस 12: दीपिका कक्कड़ बनीं इस सीज़न की विजेता, श्रीसंत बने फर्स्ट रनर-अप बिग बॉस
    लॉकडाउन में किसी काम का नहीं रहा सुपरहिट शो 'बिग बॉस 13', करना पड़ा बंद टीवी शो
    'नागिन 4' पर पड़ी लॉकडाउन की मार, बिना अंत दिखाए ही बंद करना पड़ा शो टीवी शो
    'बिग बॉस 14' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से किया गया पोस्टपोन टीवी शो

    बिग बॉस 15

    अर्शी को सलमान खान से मिला 'बिग बॉस 15' में आने का न्योता सलमान खान
    'ये दिल आशिकाना' फेम अभिनेता करण नाथ 'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगे करण जौहर
    पूर्व प्रतिभागी विवेक को 'बिग बॉस 15' के लिए मेकर्स ने रखी न्यूड योगा की शर्त करण जौहर
    'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी- रिपोर्ट करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025