LOADING...
अमेरिका में AI कंपनियों को बड़ी राहत, डाटा सेंटर चिप्स पर टैरिफ घटाने की तैयारी
अमेरिका में AI कंपनियों को टैरिफ में राहत का संकेत

अमेरिका में AI कंपनियों को बड़ी राहत, डाटा सेंटर चिप्स पर टैरिफ घटाने की तैयारी

Feb 10, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश की बड़ी टेक कंपनियों को राहत देने पर विचार कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी कंपनियों के AI डाटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले चिप्स पर टैरिफ कम हो सकता है। यह कदम अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा, ताकि कंपनियों की लागत कम हो और AI से जुड़ा निवेश और तेजी से बढ़ सके।

योजना

TSMC निवेश से जुड़ी बड़ी योजना

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी प्रशासन ताइवान की चिप कंपनी TSMC के निवेश को ध्यान में रखकर यह नीति बना रहा है। TSMC ने अमेरिका में सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियां लगाने के लिए करीब लगभग 15,000 अरब रुपये निवेश का वादा किया है। इसी के तहत अमेरिकी वाणिज्य विभाग एक ऐसा ढांचा तैयार कर सकता है, जिससे चिप्स के आयात पर लगने वाला टैरिफ घटाया जाए। इससे अमेरिका में चिप मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

छूट

टैरिफ छूट कैसे करेगी काम?

रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू चिप इंडस्ट्री में करीब 250 अरब डॉलर (लगभग 22,500 अरब रुपये) के निवेश की योजना है। इसके बदले ताइवान से आने वाले चिप्स पर टैरिफ 15 प्रतिशत तक सीमित किया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार, जिन कंपनियों के अमेरिका में नए प्लांट बन रहे हैं, उन्हें तय क्षमता से ज्यादा चिप्स टैरिफ-फ्री आयात करने की अनुमति मिल सकती है। पहले से मौजूद प्लांट्स वाली कंपनियों को भी अतिरिक्त छूट दिए जाने की संभावना है।

Advertisement

तनाव

अमेरिका और ताइवान के बीच तनाव

यह योजना आसान नहीं मानी जा रही है। अमेरिका चाहता है कि ताइवान अपनी करीब 40 प्रतिशत चिप उत्पादन क्षमता अमेरिका शिफ्ट करे, लेकिन ताइवान इसे नामुमकिन बता रहा है। ताइवानी अधिकारियों का कहना है कि दशकों में बना उनका सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम कहीं और ले जाना संभव नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यह योजना लागू होती है, तो इससे वैश्विक चिप सप्लाई और AI इंडस्ट्री दोनों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Advertisement