Page Loader
केरल में 5 हफ्ते से फंसा ब्रिटिश F-35B लड़ाकू विमान उड़ान भरने को तैयार
ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B केरल से उड़ान भरेगा

केरल में 5 हफ्ते से फंसा ब्रिटिश F-35B लड़ाकू विमान उड़ान भरने को तैयार

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2025
01:05 pm

क्या है खबर?

तकनीकी खराबी की वजह से पिछले 14 जून से केरल के तिरुवनन्तपुरम में खड़े ब्रिटिश F-35B लड़ाकू विमान अब उड़ान भरने को तैयार है। विमान मंगलवार को केरल से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगा। ब्रिटेन से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विमान में हाइड्रोलिक प्रणाली में आई खराबी को ठीक कर दिया है। विशेषज्ञों में विमान बनाने वाली कंपनी के निर्माता भी शामिल थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

समस्या

विमान में क्या थी समस्या?

शुरू में विमान में ईंधन की कमी की बात कही गई थी। इसके बाद भारत ने विमान में रिफ्यूलिंग की। इसके बाद कहा गया कि विमान में हाइड्रोलिक से जुड़ी कुछ परेशानी आ गई है। किसी भी विमान का यह बेहद अहम सिस्टम होता है, जो लैंडिंग गियर, ब्रेक्स और अन्य अहम उपकरणों को संचालित करता है। विमान ठीक करने के लिए पहले ब्रिटिश नौसेना की एक 30 सदस्यीय टीम और ब्रिटिश इंजीनियरों की टीम केरल पहुंची थी।

ठहराव

कैसे पहुंचा था केरल?

तिरुवनन्तपुरम हवाई अड्डे पर खड़ा विमान HMS प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है। विमान ने 14 जून को केरल के तट से लगभग 100 समुद्री मील दूर ब्रिटिश विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी। विमान हिंद महासागर में संयुक्त समुद्री अभ्यास में हिस्सा ले रहा था। विमान कुछ तकनीकी कारणों से अपने बेस नहीं लौट सका और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को आपातकालीन संदेश भेज लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सहमति दे दी थी।

ताकत

काफी ताकतवर है F-35B

F-35 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। एक F-35 की कीमत करीब 900 करोड़ रुपये है। अमेरिका समेत कई नाटों देश इसे इस्तेमाल करते हैं। यह सिंगल इंजन विमान है, जो लगभग 1,900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। यह छोटे रनवे से टेकऑफ और वर्टिकल लैंडिंग के लिए जाना जाता है। ये एक साथ सैकड़ों लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है।