ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू ने एपस्टीन के साथ साझा की थी अपनी बेटियों की तस्वीरें
क्या है खबर?
अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन और ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को लेकर नए ईमेल से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। ईमेल से पता चला है कि एंड्रयू ने अपनी बेटियों राजकुमारी बीट्रिस और यूजिनी की तस्वीरें एपस्टीन के साथ साझा की थीं। यह तस्वीरें एंड्रयू ने 2008 में एपस्टीन को 2008 दोषी ठहराए जाने के कई साल बाद भेजी थी। द सन की रिपोर्ट के अनुसार , यह तस्वीरें 2011 और 2012 के ईमेल में शामिल हैं।
तस्वीरें
तस्वीरों में क्या है?
पहली तस्वीरों में एंड्रयू की बेटी बीट्रिस को मोंट ब्लैंक पर चढ़ते हुए और यूजिनी को चैरिटी बाइक राइड में भाग लेते हुए दिखाया गया है। दूसरी तस्वीरों में बर्फ में दोनों बहनें एक साथ नजर आ रही हैं। बीट्रिस ने चांदी की क्रिसमस क्रैकर टोपी पहनी हुई है, जबकि यूजिनी ने भूरे रंग का स्कार्फ और फर की टोपी ओढ़ी हुई है। उस समय यूजिनी की उम्र 21 से 22 वर्ष और बीट्रिस 23 से 24 साल की थीं।
पता
शाही महल के पते से भेजी गई थीं तस्वीरें
एंड्रयू की बेटियों की तस्वीरें 21 दिसंबर, 2011 को उनके 'HRH द ड्यूक ऑफ यॉर्क' ईमेल पते से भेजी गई थीं, जो एक छुट्टी के शुभकामना कार्ड जैसा दिखता है। इस पर एंड्रयू के हस्ताक्षर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तस्वीरें भेजने का समय वह साल है, जब पूर्व राजकुमार ने एपस्टीन के साथ अपने सभी संपर्क तोड़ने का दावा किया था। उससे पहले 2008 में एपस्टीन नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
उपाधि
एंड्रयू की छीनी जा चुकी है शाही उपाधियां
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने एपस्टीन फाइल्स में अपने भाई प्रिंस एंड्रयू का नाम आने पर पिछले साल शाही उपाधियां छीनने और उनको विंडसर स्थित शाही संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इससे पहले एंड्रयू एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती को लेकर उठे विवाद के कारण 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' की उपाधि छोड़ चुके हैं। ब्रिटेन के 65 वर्षीय राजकुमार एंड्रयू 1990 में एपस्टीन के साथ दोस्ती को लेकर 15 वर्षों तक विवादों में घिरे थे।