LOADING...

15 Sep 2020


ब्लूटूथ स्पीकर लेने से पहले इन चीजों की जरूर करें जांच, फायदे में रहेंगे

म्यूजिक लोगों की दुनिया में एक अलग ही रंग भर देता है। चाहे लोग परेशान हों या फिर तनाव में हों, म्यूजिक उन्हें सुकून देता है।

लड़की ने शादी के दबाव में छोड़ा था घर, सात साल बाद PCS अधिकारी बनकर लौटी

'कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों' इस कहावत को चरितार्थ किया है उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने 35 वर्षीय वाली संजू रानी वर्मा ने।

मीठा भी खाना है, लेकिन चीनी से है परहेज? ऐसे करें इस समस्या का समाधान

चीनी का सेवन कम करने से एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं।

अजय, अक्षय और अभिषेक की फिल्मों पर पड़ा IPL का असर, टली रिलीज डेट

जून में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी एक लिस्ट जारी करते हुए कई फिल्मों की रिलीज का ऐलान किया था। इनमें कुछ फिल्में पहले ही रिलीज हो चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया विशेष सुरक्षाबल का गठन, बिना वारंट के भी हो सकेगी गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी परिसर की तलाशी लेने तथा बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन किया है।

पाकिस्तान ने SCO मीटिंग में पेश किया काल्पनिक नक्शा, भारत ने विरोध जताकर छोड़ी बैठक

पाकिस्तान दुनिया को बार-बार भ्रमित करने की अपनी कोशिशों से बाज नहीं आ रहा है।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।

सस्ते स्मार्टफोन्स में भी रिकॉर्ड कर सकते हैं स्लो मोशन वीडियो, ये हैं इसके आसान तरीके

आजकल स्लो मोशन वीडियो बनाने का काफी चलन है। इस इफेक्ट से वीडियो देखने में अधिक मजेदार लगती है।

कंगना ने BMC से मांगा दो करोड़ रुपये का मुआवजा, हाईकोर्ट में दायर की संशोधित याचिका

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में की गई तोड़फोड़ का मामला अभी शांत नहीं हुआ है।

1918 में महामारी के दौरान भी क्यों बंद नहीं हुए थे कुछ स्कूल?

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत समेत कई देशों में कई महीनों से स्कूल बंद हैं। वहीं कुछ देशों में कई ऐहतियातों के साथ स्कूल खोले गए हैं।

सर्दी-जुकाम से लेकर रक्तचाप तक कई बीमारियों का रामबाण इलाज है हरी इलायची

भारत में खाना बनाने के लिए विभिन्न मसालों आदि का उपयोग किया जाता है, जो उसमें एक अलग ही स्वाद डाल देते हैं।

UAE के तीनों मैदानों पर कैसा रहा है टी-20 क्रिकेट? आंकड़ों में जानें हर जरूरी बात

कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन UAE में खेला जायेगा।

सुशांत के दोस्त का दावा- बॉलीवुड पार्टियों में चलती है कोकिन, गांजा लेना आम बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच ड्रग्स तक जा पहुंची है। कई जाने-माने सितारों के नाम ड्रग्स मामले में जुड़ रहे हैं। ऐसे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बहुत बारीकी से जांच कर रही है।

कोरोना वायरस वैक्सीन के उत्पादन में भारत निभाएगा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका- बिल गेट्स

दुनिया में तेजी से फैलती कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए दुनिया की नजर वैक्सीन पर टिकी हुई है। सभी देश इसकी वैक्सीन बनाने में जुटे हैं और कई वैक्सीनों का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है।

किफायती कीमत में लॉन्च हुआ रेडमी 9i स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर

शाओमी ने आज अपने नए बजट रेंज स्मार्टफोन रेडमी 9i को लॉन्च कर दिया है।

दिल्ली विधानसभा की समिति के सामने पेश नहीं हुए फेसबुक अधिकारी, दोबारा भेजा गया समन

भाजपा नेताओं की भड़काऊ पोस्ट्स पर जानबूझकर कार्रवाई न करने के मामले में फेसबुक और दिल्ली सरकार के बीच ठनती हुई नजर आ रही है।

IPL 2020: आठों टीमों के कोचों, उनके आंकड़ों और अनुभव पर एक नजर

किसी भी टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के लिए एक अच्छी टीम तैयार करने के साथ ही अच्छे कोच भी रखने बहुत जरूरी होते हैं।

पाकिस्तान में स्कूल खुले; जॉर्डन में फिर लगी पाबंदियां, जानिये कोरोना से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

बीते साल दिसंबर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी ने अब तक लगभग तीन करोड़ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और जल्द ही इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही।

50 की उम्र के बाद तेजी से वजन कम करने के छह बेहतरीन उपाय

वजन नियंत्रित करना आसान नहीं होता, खासतौर से जब कोई 50 साल की उम्र पार कर जाए। इसमें थोड़ी मुश्किल जरुर होती है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है।

दिलीप वेंगसरकर की मांग, IPL में होने चाहिए विदेशियों से अधिक भारतीय कोच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी और साल दर साल इस लीग ने खुद को बड़ा बनाया है।

कंगना रनौत का जया बच्चन पर पटलवार, पूछा- क्या हो अगर अभिषेक फांसी पर झूलते मिले?

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और सांसद जया बच्चन ने संसद में अभिनेत्री कंगना रनौत सहित उन सभी लोगों की निंदा की है जो बॉलीवुड की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में कंगना ने भी उन पर पटलवार करते हुए उनके बच्चों को भी इस विवाद में घसीट लिया है।

संसद में रक्षा मंत्री बोले- LAC पर चीन ने जमा किया गोला-बारूद, हमारी सेना भी तैयार

भारत-चीन सीमा विवाद पर आज लोकसभा में बयान देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल और मई में चीनी सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई जगहों पर अतिक्रमण किया और अभी उसने कई जगहों पर भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार जमा कर रखे हैं।

सरकार ने कही लॉकडाउन में 1.05 करोड़ मजदूरों के पलायन की बात, लेकिन असल संख्या ज्यादा

देश के चार करोड़ प्रवासी मजदूरों में से 25 प्रतिशत से थोड़े ज्यादा (लगभग 1.05 करोड़) कोरोना वायरस महामारी और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण अपने घर लौटे हैं।

कोरोना के खिलाफ लंबी चलेगी जंग, राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री बोले- खत्म होने से बहुत दूर

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने सरकार और लोगों को चिंता को बढ़ा दिया है।

केंद्र सरकार ने क्यों लगाया प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध और क्या होगा इसका असर?

प्याज की बढ़ती की कीमतों के बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने ये फैसला ऐसे पर लिया है जब वह प्याज जैसे कृषि उत्पादों के भंडार और मूवमेंट पर लगी सभी तरह की पाबंदियों को हटाने के लिए संसद में बिल पेश करने वाली है।

अब यूट्यूब पर दिखेंगे टिक-टॉक की तरह शॉर्ट वीडियो, भारत में लॉन्च हुआ नया फीचर

इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब ने भी भारत में शॉर्ट-वीडियो सेक्शन शुरू कर दिया है। इसे 'यूट्यूब शॉर्ट्स' नाम दिया गया है। भारत से ही इसकी शुरुआत की गई है है।

बंद होने वाले हैं 2,000 के नोट, शख्स ने ये कहकर ठग लिए दो लाख रुपये

दिल्ली में नोटबंदी के नाम पर खाद्यान्न व्यापारी से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

फेरारी ने भारत में लॉन्च की मिड रेंज रोमा स्पोर्ट्स कार, 320kmph है टॉप स्पीड

फेरारी ने अपने नए मॉडल रोमा के सिंगल वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है।

चीन में नवंबर तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन

चीन में नवंबर तक आम लोगों के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। चीन के सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) की प्रमुख ने यह बात कही है।

सिनेमाघर खुलने पर सबसे पहले रिलीज की जा सकती है 'इंदु की जवानी'

दुनियाभर में हर दिन बढ़ रहे कोरोना वायरस के कारण पिछले लगभग छह महीनों से सभी सिनेमाघर बंद पड़े हैं। ऐसे में हर छोटी और बड़ी फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों ने अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करना शुरु कर दिया है।

दिल्ली दंगा: 11 लाख पेज डाटा के साथ उमर खालिद से सवाल-जबाव करना चाहती है पुलिस

दिल्ली दंगों के मामले में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद को सोमवार को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

टेक्नो ने लॉन्च किया 9,000 रुपये से कम कीमत का नया स्मार्टफोन, 6000mAh की है बैटरी

टेक्नो ने अपने नए बजट रेंज स्मार्टफोन स्पार्क पावर 2 एयर को भारत में लॉन्च कर दिया है।

भारत ने UN में दी चीन को शिकस्त, बना ECOSOC की संस्था का सदस्य

भारत ने एक और कूटनीतिक जीत हासिल करते हुए चीन को पछाड़कर यूनाइडेट नेशन्स कमीशन ऑन स्टेट्स ऑफ वूमेन (UNCSW) में सीट पर कब्जा कर लिया है।

IPL 2020: इन पांच फिनिशर बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी निगाहें

टी-20 क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी करते हुए या फिर स्कोर का पीछा करते हुए दोनों ही समय अच्छे फिनिशर का होना जरूरी है।

विकास बहल की फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ लेंगे 30 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, इसके अलावा हर कोई उनके जबरदस्त एक्शन और शानदार डांसिंग मूव्स का भी दीवाना है।

महाराष्ट्र: कोरोना जांच के लिए अस्पताल आने वाले सभी शवों का होगा एंटीजन टेस्ट

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर शव का कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा।

श्रीसंत की टीम में वापसी के लिए तैयार है केरल क्रिकेट, कोच ने कही ये बातें

भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं क्योंकि उन पर लगा बैन समाप्त हो चुका है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 83,809 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 80,000 पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,809 नए मामले सामने आए और 1,054 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में कई दिन बाद 90,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।

छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा मुगल संग्रहालय, योगी बोले- मुगल हमारे नायक नहीं हो सकते

आगरा में बन रहे मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ये ऐलान किया।

IPL: सभी आठ कप्तानों का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है और सभी टीमों के कप्तान अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हैं।

इन सितारों ने वीडियो जॉकी से शुरु किया था करियर, कमाया बॉलीवुड में बड़ा नाम

मनोरंजन का मतलब सिर्फ अभिनय ही नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में इसके अलावा भी कई चीजे ऐसी है जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी ऑनलाइन अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी बात एक मजबूत और सबसे अलग पासवर्ड सेट करना है।

अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

आत्मविश्वास को किसी व्यक्ति की क्षमताओं, गुणों और निर्णय लेने में विश्वास की भावना के रूप में परिभाषित किया गया है।

14 Sep 2020


क्या है दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट का विवाद और क्या हो सकता है इसका असर?

हाल ही में साउथ अफ्रीकन स्पोर्ट्स कंफेडरेशन एंड ओलंपिक कमेटी (SASCOC) ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के अधिकारियों को अपना पद छोड़ने का आदेश दिया था।

700 किलोमीटर का सफर तय कर NEET परीक्षा देने पहुंचा छात्र, फिर भी नहीं मिला प्रवेश

कोरोना वायरस महामारी के बीच रविवार को देशभर में राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) आयोजित की गई।

ब्रिटेन गॉट टैलेंट: सेमी-फाइनल्स में पहुंची 10 साल की भारतीय बच्ची

10 साल की भारतीय बच्ची सोपरनिका नायर पिछले काफी दिनों से अपनी सिंगिंग से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' में हिस्सा लेने वाली सोपरनिका ने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया है कि शो में अब वह सेमी-फाइनल में पहुंच गई हैं।

UGC NET: एक बार फिर स्थगित हुई परीक्षा, 24 सितंबर से होगा आयोजन

कोरोना वायरस महामारी के बीच एक बार फिर नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) को स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हुए कोरोना वायरस संक्रमित, घर में रहेंगे क्वारंटाइन

कोरोना वायरस ने देश में सियासी हलके में जैसे मजबूत पकड़ बना ली है। प्रतिदिन कोई न कोई नेता इस वायरस की चपेट में आ रहा है।

अमेजन एलेक्सा की आवाज बनने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय अभिनेता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उनका हर अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है, खासतौर पर वह जिस तरह बात करते हैं। अब वह नए रूप में अपने फैंस के साथ जुड़ने जा रहे हैं।

सैमसंग का नया 5G स्मार्टफोन 23 सितंबर को होगा लॉन्च, दमदार हैं फीचर्स

सैमसंग के नए 5G स्मार्टफोन का इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी 23 सितंबर को गैलेक्सी S20 FE लॉन्च करने जा रही है।

प्रशांत भूषण ने एक रूपया जुर्माना देने के बाद फैसले के खिलाफ दायर की समीक्षा याचिका

सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश को लेकर किए गए ट्वीट और अवमानना के मामले में दोषी पाए गए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सोमवार को अपनी जुर्माने की राशि एक रुपया जमा करा दी है।

IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है स्मिथ का प्रदर्शन? पढ़िए आंकड़ों समेत पूरा विश्लेषण

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक बनने की राह पर थे, लेकिन 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले ने उनके सपने पर ब्रेक लगाने का काम किया था।

घर से काम कर रहे हैं तो आपके पास होने चाहिए ये जरूरी गैजेट्स

कोरोना महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने की कोशिश कर रहे हैं।

संसद में सरकार का जबाव- लॉकडाउन के दौरान कितने मजदूरों की मौत हुई, हमें नहीं पता

68 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान कितने प्रवासी मजदूरों की मौत हुई थी, इसकी केंद्र सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है। सोमवार को एक सवाल के जबाव में सरकार ने संसद में ये जानकारी दी।

2024 के अंत से पहले सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगी कोरोना वैक्सीन- सीरम इंस्टीट्यूट CEO

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में हर किसी की नजर जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन आने पर पर टिकी हुई है।

कानूनी पचड़ों में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, सचिन जोशी ने दर्ज करवाई शिकायत

शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हाल ही में सचिन ने इन दोनों पर एक किलो सोने की खरीद की धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है।

IPL 2020: इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकती है दिल्ली कैपिटल्स

पिछले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्ले-ऑफ में पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी ताकत दिखाई थी।

दिल्ली: फिलहाल नहीं हटाई जाएंगी रेलवे की जमीन पर बसी 48 हजार झुग्गियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइनों के पास बसी करीब 48 हजार झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर आई है। इन झुग्गियों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा।

फिर से कंटेस्टेंट्स के तौर पर 'बिग बॉस 14' में दिख सकते हैं ये सितारे

छोटे पर्दे के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेकर्स पिछले सीजन की सफलता को देखते हुए इस सीजन को भी हिट करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।

IPL 2020: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

पहले सीजन चैंपियन रहने वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) पिछले 11 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब नहीं जीत सकी है।

मानसून सत्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 सांसद

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन 25 सांसदों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित पाए गए सांसदों में सबसे अधिक सांसद भाजपा के हैं। इसके अलावा YSR कांग्रेस के दो और शिवसेना, द्रविड़ मुनेत्रा कजागम (DMK) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के एक-एक सांसद को संक्रमित पाया गया है।

केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में किया समलैंगिक विवाह का विरोध, कहा- हमारे मूल्य मान्यता नहीं देते

दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिक विवाह को हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मान्यता देने के लिए लगाई जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई की।

एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनानी चाहिए सुबह की ये आदतें

हम सुबह उठने के बाद क्या करते हैं, इसका बड़ा प्रभाव हमारे पूरे दिन पर पड़ता है।

वुहान की लैब में बना था कोरोना वायरस, चीनी वायरोलॉजिस्ट ने किया सबूत होने का दावा

चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस महामारी के बाद अमेरिका ने वायरस के वुहान की लैब में तैयार किए जाने के आरोप लगाए थे, लेकिन चीन ने उन्हें खारिज कर दिया था।

हीरो लेक्ट्रो ने पेश की अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल, जानिए क्या है खास

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अपना रुख कर रही है। ओटोमोबाइल कंपनियाों के साथ-साथ सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है।

अकाउंट को हैकर से बचाने के लिए गूगल क्रोम की मदद से बनाएं मजबूत पासवर्ड

आजकल ज्यादातर लोगों के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और ट्विटर आदि पर अकाउंट्स होते हैं और इन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है।

कोरोना वायरस: लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री बोले- महामारी को सीमित करने में कामयाब रहा भारत

मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में कोरोना वायरस महामारी पर बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर मामलों और मौतों की संख्या दुनिया में सबसे कम में एक है।

IPL 2020: इस बार क्या है राजस्थान रॉयल्स की कमजोरी और मजबूती? पढ़ें पूरा विश्लेषण

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए कुछ बढ़िया खिलाड़ी खरीदे थे।

यूएस ओपन: डॉमिनिक थिएम ने जीता पहला टाइटल, जाने मैच में बने रिकॉर्ड्स

दूसरी वरीयता प्राप्त डॉमिनिक थिएम ने रविवार को बेहतरीन वापसी करते हुए पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीतने में सफलता पाई है।

दिल्ली: 10 हजार रुपये से भी कम है 42 प्रतिशत परिवारों का मासिक खर्च

दिल्ली सरकार द्वारा बेहतर नियोजन और नीति निर्धारण के मामले में शहर के लोगों की जरूरतों के आकलन करने के लिए कराए गए सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सामने आ गई है।

इस तरह अपने घर को हमेशा बनाए रखें खुशबूदार

अच्छी खुशबू किसी को भी सम्मोहित और वातावरण को ताजगी से भरने के लिए काफी है, इसलिए कई लोग अपने घर को महकाने के लिए तरह-तरह के रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये रूम फ्रेशनर काफी महंगे होते हैं और इनकी आर्टिफीशियल खुशबू स्वास्थ्य के हानिकारक भी साबित हो सकती है।

IPL: कैसा प्रदर्शन करेंगे KXIP के नए कप्तान राहुल? बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से जुड़े थे।

दिल्ली दंगों के मामले में छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार

फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। खालिद को दंगों में उनकी कथित भूमिका के लिए साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।

इस दिन रिलीज हो सकती है वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2'

अमेजन प्राइम वीडियोज लगता है अपने दर्शकों को एक के बाद एक नए सरप्राइज देने की तैयारी में है, जिसके लिए दर्शक अभी से बेहद उत्साहित हैं।

IPL 2020: CSK के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ओपनिंग मैच खेलना है।

कोरोना वायरस: देश में फिर 92,000 से अधिक नए मामले, 1,136 ने तोड़ा दम

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 92,071 नए मामले सामने आए और 1,136 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कोरोना से बचाव के लिए कड़े नियम लागू

कोरोना वायरस महामारी के बीच आज से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। 18 दिन चलने वाले इस सत्र में वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरा वनडे जीत इंग्लैंड ने बराबर की सीरीज, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में हराते हुए तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है।

सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए लेन बदलते समय इन बातों का रखें ध्यान

कार चलाते समय लोगों को सफर का आनंद लेने के साथ-साथ अन्य कई बातों का ध्यान भी रखना होता है।

इस महीने चल रही इन भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL), असम के आबकारी विभाग और असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।