NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन सितारों ने वीडियो जॉकी से शुरु किया था करियर, कमाया बॉलीवुड में बड़ा नाम
    मनोरंजन

    इन सितारों ने वीडियो जॉकी से शुरु किया था करियर, कमाया बॉलीवुड में बड़ा नाम

    इन सितारों ने वीडियो जॉकी से शुरु किया था करियर, कमाया बॉलीवुड में बड़ा नाम
    लेखन भावना साहनी
    Sep 15, 2020, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    इन सितारों ने वीडियो जॉकी से शुरु किया था करियर, कमाया बॉलीवुड में बड़ा नाम

    मनोरंजन का मतलब सिर्फ अभिनय ही नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में इसके अलावा भी कई चीजे ऐसी है जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। आज हम आपके साथ इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कलाकारों की बात करने जा रहे हैं जो एक अभिनेता होने से पहले वीडियो जॉकी (VJ) रह चुके हैं। आज यही लोग बॉलीवुड के वह सितारे बन चुके हैं जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में।

    आयुष्मान खुराना

    'MTV रोडीज' का दूसरा सीजन जीतने के बाद आयुष्मान VJ बन गए। वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'MTV रॉक ऑन', 'एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 IPL 3' और 'जस्ट डांस' जैसे शोज को होस्ट कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने 2012 में रिलीज हुई शूजित सरकार फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म को खूब सफलता मिली। इसके बाद वह 'बरेली की बर्फी', 'अंधाधुन', 'बधाई हो' और 'दम लगा के हईशा' जैसी सुपरहिट फिल्मों का भी हिस्सा बने।

    आदित्य रॉय कपूर

    मशहूर अभिनेताओं आदित्य ने भी अपने करियर की शुरुआत VJ के तौर पर की थी। उन्होंने 'चैनल V' के शो को होस्ट किया था। जिसके उनके अलग स्टाइल और कॉमिक टाइम की वजह से उन्हें काफी पसंद किया गया। उस समय वह सिर्फ 19 साल के थे। उन्होंने 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'लंडन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'एक्शन रीप्ले', 'गुजारिश', 'आशिकी 2', 'ये जवानी है दीवानी' और 'कलंक' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बने।

    अमृता अरोड़ा

    अमृता ने भी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले VJ के तौर पर अपना करियर शुरु किया था। उन्हें MTV के एक शो 'हाउस फुल' और 'MTV चिटआउट' को होस्ट करते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 2002 में रिलीज हुई 'कितने दूर कितने पास' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'आवारा पागल दीवाना', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'कमबख्त इश्क' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बनीं। हालांकि, अमृता की अदाकारी को खास सफलता नहीं मिल पाई।

    सायरस साहुकार

    सायरस भी उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह MTV रोडीज के पहले सीजन में VJ के तौर पर दिखे थे। इसके बाद उन्होंने 'VJ हंट', 'सब खेलो सब जीतो' और 'ब्रेन वेगॉन' जैसे शोज भी होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम जय जगदीश' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'रंग दे बसंती', 'दिल्ली-6' और 'आइशा' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बने।

    शेनाज ट्रेजुरिवाला

    शेनाज ने भी VJ के तौर पर अपना करियर शुरु किया था। वह 'MTV मोस्ट वॉन्टेड' शो को होस्ट करते हुए नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2001 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'Eduruleni Manishi' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में अपना सफर शुरु किया। वह 'हम तुम', 'रेडियो' और 'मुन्ना माइकल' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बनीं, लेकिन उन्हें भी सफलता हासिल नहीं हो पाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आयुष्मान खुराना

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, पूरा हुआ ख्वाब जवान फिल्म
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस मनोरंजन
    'जोगीरा सारा रा रा' रिव्यू: कॉमेडी की बेहतरीन सवारी है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह फिल्म फिल्म रिव्यू
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म मनोरंजन

    मनोरंजन

    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें
    ईशान खट्टर ने बताया कैसे बने निकोल किडमैन के साथ हॉलीवुड सीरीज का हिस्सा ईशान खट्टर
    #NewsBytesExplainer: ये हैं दुनिया के 5 बड़े फिल्म फेस्टिवल, जानिए कैसे होता है फिल्मों का चयन  बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत बाथरूम में मृत मिले, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका      टीवी जगत की खबरें

    आयुष्मान खुराना

    पिता को याद कर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, कहा- पापा बहुत करीब हैं  अपारशक्ति खुराना
    आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, अस्पताल में थे भर्ती बॉलीवुड समाचार
    आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' कब रिलीज होगी? नई तारीख का हुआ ऐलान अनन्या पांडे
    आयुष्मान खुराना का एक और गाना आएगा, म्यूजिक वीडियो 'रातां कालियां' का ऐलान  भूषण कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023