Loading...
कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों पर पैलेट-गन मुद्दे पर कहा- अमित शाह को जवाब देना चाहिए
कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों पर पैलेट-गन मुद्दे पर अमित शाह से जवाब मांगा (फाइल तस्वीर)

कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों पर पैलेट-गन मुद्दे पर कहा- अमित शाह को जवाब देना चाहिए

लेखन गजेंद्र
Aug 04, 2026
07:01 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विपक्ष की मांग को समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आकर छात्रों पर बर्बर हमले पर जवाब देने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि शाह को संसद में आना चाहिए और जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल पूछा कि वे पिछले 2 हफ़्तों से संसद क्यों नहीं आ रहे और बल की बेरहमी के लिए जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?

सवाल

कुछ लोग जीवन भर के लिए अंधे हो गए- CJP

दास ने एक्स पर लिखा, 'यह बात बिल्कुल साफ होनी चाहिए। संसद हमारी है, यह जनता की है। दिल्ली पुलिस और RAF ने भारत के लोगों और उनके बच्चों को बेरहमी से पीटा, कुछ लोग तो जीवनभर के लिए अंधे हो गए। इसलिए, उनके प्रमुख, गृह मंत्री अमित शाह को इन अपराधों के लिए जवाब देना चाहिए। वे पिछले 2 हफ़्तों से संसद क्यों नहीं आ रहे और अपनी बल की बेरहमी के लिए जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?'

मांग

जवाबदेही तय होनी ही चाहिए- CJP

दास ने आगे लिखा, 'जवाबदेही तय होनी ही चाहिए। स्पीकर ओम बिरला सरकार को जवाब के लिए मजबूर क्यों नहीं कर पा रहे? निष्पक्ष रहना उनका फर्ज है। जो स्पीकर पक्षपाती और राजनीतिक रूप से झुके हुए होते हैं, उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 20 जुलाई के 'काले दिन' के लिए अमित शाह को जवाबदेह ठहराने की सांसदों की मांग बहुत बड़ी या अजीब नहीं है। यह जायज मांग है जिसे तुरंत पूरा करना चाहिए ताकि संसद चल सके।'

ADVERTISEMENT

गतिरोध

संसद के अंदर और बाहर गतिरोध बरकरार

अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर संसद के अंदर और बाहर गतिरोध बना हुआ है। मंगलवार को विपक्ष के सांसदों ने संसद के बाहर बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने शाह के सदन में आने और जवाब देने की मांग करते हुए नारे लगाए। इसके बाद सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही पहले 2 बजे और फिर बुधवार 5 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा की कार्यवाही भी प्रभावित हुई।

ADVERTISEMENT