Loading...
दिल्ली में यमुना सफाई के लिए चलेगा बड़ा अभियान, अमित शाह करेंगे परियोजना का शुभारंभ
दिल्ली में यमुना सफाई के लिए चलेगा बड़ा अभियान (फाइल तस्वीर)

दिल्ली में यमुना सफाई के लिए चलेगा बड़ा अभियान, अमित शाह करेंगे परियोजना का शुभारंभ

लेखन गजेंद्र
Oct 19, 2026
08:35 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को बताया कि यमुना नदी की सफाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को बड़ी परियोजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत दिल्ली जल बोर्ड के नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), दिल्ली के लाखों घरों में सीवर कनेक्शन देना और सीवर-लाइन नेटवर्क का विस्तार करना शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2 से ढाई साल में यमुना काफी हद तक साफ हो जाएगी।

परियोजना

UER-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे शाह

वर्मा ने कहा कि शाह 22 अक्टूबर को पश्चिमी दिल्ली में मटियाला और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की सीमा के पास शहरी विस्तार मार्ग-2 (UER-2) के तहत 8,941 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

उसी समय नदी सफाई परियोजना का भी शिलान्यास किया जाना है और कई सालों से अटके 29 विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (DSTP) भी शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 18 महीनों में जमीन से जुड़ी सभी बाधाओं को दूर कर परियोजनाओं को गति दी है।

सफाई

यमुना में जन्मदिन मनाएंगे वर्मा

वर्मा ने लोगों से नदी किनारे जन्मदिन मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं उदाहरण पेश करेंगे और 7 नवंबर को यमुना घाटों पर अपना जन्मदिन मनाएंगे।

वर्मा ने कहा कि यमुना 6 महीने या डेढ़ साल में साफ नहीं होगी, लेकिन डेढ़ साल में इसमें अपेक्षाकृत सुधार आना शुरू हो जाएगा और ढाई साल में लोगों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि दिल्ली के हिस्से में 22 प्रमुख नालियां नदी में गिरती हैं।

ADVERTISEMENT