तनीषा मुखर्जी का किस पर फूटा गुस्सा? अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस से लगाई गुहार
क्या है खबर?
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार भी लगाई। दरअसल, अभिनेत्री लोनावला स्थित अपने पुश्तैनी घर को लेकर काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड (MSEB) अपनी मनमानी करते हुए भारी-भरकम बिजली बिल की मांग कर रहा है। तनीषा ने बताया कि उनके पुश्तैनी घर की बिजली काट दी गई है।
आरोप
तनीषा ने विद्युत बोर्ड के रवैये पर नाराजगी जताई
अपने पुश्तैनी घर में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर तनीषा ने सोशल मीडिया पर शिकायत की।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'लोनावला में महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड माफिया की तरह व्यवहार कर रहा है! वे भारी-भरकम बिल भेज रहे हैं और बिजली काटकर भुगतान के लिए दबाव डाल रहे हैं। यह सरासर अपराध है! शनिवार शाम को नियत तारीख से पहले ही बिजली काट दी जा रही है और लोगों को एक तरह से बंधक बनाया जा रहा है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Maharashtra state electricity board in lonavala are behaving like mafia ! They are giving huge bills and forcing payment by cutting off electricity. This is just criminal! Coming on a Saturday evening to cut off the electricity even if it is before the due date and just holding…
— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) September 29, 2026
अपील
तनीषा ने शाह और फडणवीस से मदद की मांग की
तनीषा ने अपनी पोस्ट को मुख्यमंत्री फडणवीस, और शाह, टाटा पावर समेत अन्य लोगों को टैग किया और उनसे सख्त कार्रवाई करने की अपील की।
उन्होंने लिखा, 'कृपया लोनावाला आइए! यहां कोई रेगुलेशन नहीं है। बिजली विभाग वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं।'
बता दें, लोनावाला स्थित यह संपत्ति तनीषा की सुपरस्टार दादी शोभना समर्थ का बंगला है, जो मुखर्जी परिवार के लिए बेहद खास है। इसे हेरिटेज होमस्टे में बदल दिया गया है, जिसका नाम फ्रेंगिपानी हाउस रखा है।