अभिजीत दिपके का राहुल को समर्थन; पैलेट-गन के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया, इस्तीफा मांगा
क्या है खबर?
NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बाहर करवाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। दिपके ने महाराष्ट्र में अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से कहा कि दिल्ली पुलिस बिना गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल की बात का समर्थन करते हुए शाह से इस्तीफा देने की मांग की है।
बयान
क्या बोले दिपके?
पत्रकारों ने दिपके से पूछा कि राहुल गांधी जवाब मांग रहे हैं कि छात्रों पर किसके कहने पर गोलियां चलाई गई और वे शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं।
इस पर दिपके ने कहा, "इसका जवाब बहुत सीधी और स्पष्ट है कि अमित शाह जी के कहने पर ही गोलियां चली होंगी, दिल्ली पुलिस अमित शाह जी को ही रिपोर्ट करती है और अगर उनको ही इसका पता नहीं है तो गृह मंत्रालय की नाकामी है।"
बयान
शाह को देना चाहिए इस्तीफा- दिपके
दिपके ने कांग्रेस नेता राहुल की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि "मेरा भी मानना है कि उन्हें (शाह को) इस्तीफा दे देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पैलेट गन चलते हुए उन्होंने खुद देखा था।
दिपके ने CJP को विदेशी फंडिंग मिलने के आरोपों पर कहा, "अगर शाह के गृह मंत्री रहते हुए भी हमें विदेशी फंड मिल रहा है, तो यह उनकी विफलता है। फिर आप कैसे चाणक्य हैं? अगर ऐसा है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।"
धमकी
भाजपा से मिल रही हैं धमकियां- दिपके
पत्रकारों से अभिजीत दिपके से पूछा कि क्या उनको भाजपा की ओर से पार्टी में शामिल होने का न्यौता मिला है।
इस पर दिपके ने कहा, "धमकियां बहुत मिल रही हैं कि भाजपा में आ जाओ, अच्छा रहेगा तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए। बहुत शर्म आती है कि प्रधानमंत्री और अमित शाह के पोते के उम्र का मैं हूं और धमकियां मिल रही हैं। क्या फायदा इतने बड़े प्रधानमंत्री-गृह मंत्री होने का, जो बच्चों को धमकियां देनी पड़ती है।"
ट्विटर पोस्ट
अभिजीत दिपके का बयान
Abhijeet Dipke was offered to join BJP. He denied on face.
— Anubhav Gupta (@anubhavgupta_ji) July 30, 2026
This is what courage is.🔥
If he was a Sanatani Warrior, He would've been sold out to Non-Biological Hindu Hirday Samrat on Day 0 of the protest. pic.twitter.com/OfJCHkiVhL