उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में अमित शाह बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर UCC लागू होगा
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। शाह ने तीसरी बार सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अगले 30 साल तक सत्ता से बाहर रहेगी।
भाजपा
जनता अखिलेश यादव की तीसरी पीढ़ी को माफ नहीं करेगी- शाह
लखनई के डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में शह ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा, "अखिलेश बाबू, मेरी बात याद रखना, अगले 30 सालों तक उत्तर प्रदेश में आपकी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। जनता आपकी तीसरी पीढ़ी को भी माफ नहीं करेगी।"
उन्होंने कहा, "इस बार जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो उत्तर प्रदेश में UCC लागू किया जाएगा। कई राज्यों में पहले ही UCC लागू किया जा चुका है।"
बैठक
उत्तराखंड में लागू हो चुका है UCC
भाजपा कार्यसमिति की की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी मौजूद थीं।
बता दें कि UCC उत्तराखंड में पूरी तरह लागू हो चुका है। गुजरात और असम के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। मध्य प्रदेश में यह विधानसभा में पारित हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
अमित शाह भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/QCvmi8jscE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2026