अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- भाजपा हर घुसपैठिए को मतदाता सूची से हटाएगी
क्या है खबर?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को तेलंगाना के हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक रैली की और विपक्षी गठबंधन को खुली चुनौती दी। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष की 'वोट बचाओ' रैली एक 'घुसपैठिया बचाओ' रैली थी। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए कांग्रेस और विपक्ष का वोट बैंक हैं और भाजपा इन घुसपैठिए को देश और मतदाता सूची से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
भाषण
क्या बोले अमित शाह?
शाह ने एक पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद कहा, "आज हैदराबाद में हजारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल जी ने एक रैली की थी। उन्होंने दावा किया कि यह वोट बचाओ रैली थी। यह वोट बचाओ रैली नहीं थी। यह घुसपैठियों को बचाओ रैली थी।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस और कंपनी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकना चाहती है क्योंकि ये घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं।"
बयान
भाजपा SIR का समर्थन करती है- शाह
शाह ने कहा कि भाजपा इस काम का पूरा समर्थन करती है और मानती है कि सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही वोट देने की इजाजत होनी चाहिए।
राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट हटाए जाने के दावे पर शाह ने जवाब दिया कि 6.5 करोड़ लोग वे थे, जो कहीं और चले गए, जबकि 2.5 करोड़ की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने सवाल किया कि मतदाता सूची में शामिल 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों को राहुल गांधी क्यों नहीं हटाना चाहते।
चुनौती
विशेष संसद सत्र बुलाने की चुनौती
शाह ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 के चुनाव बिना SIR के जीते थे।
उन्होंने कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं, जिसमें राहुल को चर्चा के लिए आना चाहिए।
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की आलोचना पर कहा कि अगर पार्टी को मशीनों पर भरोसा नहीं है तो केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में सरकारें कैसे बनाई।
ट्विटर पोस्ट
अमित शाह की पदयात्रा
Live from 'Save Democracy Remove Anarchy' Maha Padayatra in Hyderabad.
— Amit Shah (@AmitShah) November 2, 2026
హైదరాబాద్లో జరుగుతున్న 'ప్రజాస్వామ్యాన్ని రక్షిద్దాం - అరాచకవాదాన్ని అంతం చేద్దాం' మహా పాదయాత్ర నుండి ప్రత్యక్ష ప్రసారం. https://t.co/uW7jfZaDYS