Loading...
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- उनका भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- उनका भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं

लेखन गजेंद्र
Aug 12, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहली बार संसद में गतिरोध पर बयान देते हुए कहा वह सदन में हर सवाल पर बहस को तैयार है, जिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि पूरे विपक्ष को शाह के काल्पनिक विचार और भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं है और उनको सीधे तौर पर जवाब देना चाहिए कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया।

बयान

राहुल ने क्या कहा?

राहुल ने कहा, "विपक्ष ने साफ कहा है कि हमें अमित शाह का भाषण सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब मैं 'हम' कहता हूं, तो मेरा मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। छात्रों पर गोली किसने चलाई? कील लगी लाठियों से छात्रों को पीटने का आदेश किसने दिया? क्या हमारे बच्चों पर गोली चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था? अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।"

बयान

अमित शाह में हिम्मत नहीं है- राहुल

राहुल ने आगे कहा कि अगर शाह ने पैलेट गन चलाने का आदेश नहीं दिया, तो भी उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वह पद पर बने रहने के लायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि संसद में शाह क्या बोलना चाहते हैं, इसकी विपक्ष को परवाह नहीं है। शाह में कोई हिम्मत नहीं है कि वह संसद में आ सकें।

राहुल ने कहा कि शाह पिछले 20 दिन से संसद आ रहे हैं, लेकिन सदन के अंदर नहीं आ रहे।

ADVERTISEMENT

आलोचना

मीडिया की आलोचना, झारखंड पर जवाब

राहुल ने मीडिया द्वारा उनको बीच में टोककर सवाल पूछे जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि शाह से कोई पत्रकार इस तरह से सवाल क्यों नहीं पूछता है।

उन्होंने कहा कि छात्र भी शाह से नहीं डर रहे हैं, लेकिन मीडिया क्यों उनके सामने चूहा बना हुआ है।

उन्होंने झारखंड के मामले पर भी कहा कि वह इस मुद्दे पर चुप नहीं है बल्कि सामने आकर लाठीचार्ज का विरोध कर चुके हैं और खुलकर बोल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का जवाब

ट्विटर पोस्ट

झारखंड के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

ADVERTISEMENT