Loading...
राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर की जवाबदेही की मांग, पूछे तीखे सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूछे तीखे सवाल

राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर की जवाबदेही की मांग, पूछे तीखे सवाल

Jul 26, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने जानलेवा पेलेट गन के बेहद चौंकाने वाले इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए शाह से पूछा है कि क्या उन्होंने युवाओं के खिलाफ इस तरह के घातक बल के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

जवाबदेही

राहुल ने जवाबदेही की मांग को लेकर क्या लिखा?

राहुल ने पत्र में लिखा, 'मैं 20 जुलाई, 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही की मांग करने के लिए लिख रहा हूं। हमारे छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुनने के बजाय, सुरक्षा बलों ने उन पर घातक हथियारों से अंधाधुंध बल का प्रयोग किया। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और महिला छात्रों पर पर भी हमला किया गया।'

दर्द

राहुल ने उठाया 19 वर्षीय छात्र के दर्द का मुद्दा

राहुल ने लिखा, 'मीडिया और सोशल मीडिया की खबरों से पता चलता है कि कई लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है। मेरी मुलाकात 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब से हुई, जो इस समय असहनीय दर्द में है और संभवतः उसकी एक आंख भी जा सकती है क्योंकि उसे पेलेट गन से गोली मारी गई।"

उन्होंने लिखा, 'इस तरह की क्रूर हिंसा हर नियम को तोड़ती है और इसने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है।'

ADVERTISEMENT

सवाल

राहुल ने शाह से पूछे तीखे सवाल?

राहुल ने आगे लिखा, 'दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आपके प्रति जवाबदेह हैं, इसलिए मैं पूछता हूं कि गृह मंत्री के रूप में, क्या आपने छात्रों के खिलाफ पेलेट गन सहित घातक बल के प्रयोग को मंजूरी दी थी? यदि नहीं, तो किसने दी? क्या सादे कपड़ों में छात्रों को लाठियों से पीटते हुए दिख रहे लोग पुलिसकर्मी हैं या स्वयंसेवक? इसी तरह उनकी तैनाती को किसने अधिकृत किया? किसी भी लोकतंत्र के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।'

ADVERTISEMENT

सवाल

राहुल ने पूछा- क्या छात्रों की आवाज सुनी जाएगी?

राहुल ने लिखा, 'प्रदर्शनकारियों की रक्षा करना और संवाद के माध्यम से उनकी शिकायतों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस तरह की क्रूर हिंसा हर नियम को तोड़ती है। युवा और छात्र, जो हमारे देश का भविष्य हैं, जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। क्या उनकी आवाज सुनी जाएगी?'

इस दौरान उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

मुद्दा

राहुल ने शिनवार को उठाया था पेलेट गन का मुद्दा

राहुल ने शनिवार को भी कहा था कि अपने अधिकारों के लिए विरोध कर रहे बच्चों को न्याय के बजाय पैलेट (छर्रे) मिलते हैं।

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक युवक दिख रहा है, जिसे कथित तौर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पीटा था।

पोस्ट में लिखा था, 'साहिल हाथ में तिरंगा लिए खड़ा था और अपनी मेहनत का फल मांग रहा था। पुलिस ने बंदूक उठाई और पैलेट चलाकर उसे घायल कर दिया।'

ADVERTISEMENT