Loading...
अमित शाह ने दी पैलेट गन चलाने की अनुमति, प्रधानमंत्री मोदी मांगे माफी - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का मुद्दा संसद में उठाएंगे

अमित शाह ने दी पैलेट गन चलाने की अनुमति, प्रधानमंत्री मोदी मांगे माफी - राहुल गांधी

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
07:16 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त होने पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने 10 जनपथ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अभी छात्रों की 2 मांग लंबित है, जिसे पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले और उसका पालन करने वालों पर कार्रवाई हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगे।

बयान

प्रधान को जाना ही था और अच्छा हुआ गया- राहुल गांधी

राहुल ने कहा, "ये जीत भारत के भविष्य यानी छात्रों की है। छात्रों का आंदोलन बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी के खिलाफ था। धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और शिक्षा को बिगाड़ने का प्रतीक है, उसको जाना ही था और अच्छा है कि वो गया। पर अब शिक्षा व्यवस्था को बदलने की पहल सरकार को करनी पड़ेगी।"

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बिगाड़ने की जितनी गलती प्रधानमंत्री मोदी की है, तो उतनी ही गलती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की है।

बयान

मोदी को माफी मांगनी चाहिए- राहुल

राहुल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए गहरे कदम उठाने होंगे और उन्हें नहीं लगता कि मोदी सरकार ऐसा कर सकती है।

उन्होंने कहा, "छात्रों की 2 और मांगे थी, जिन्हें नहीं भूलना है। पहली मांग, जिन्होंने छात्रों को मारा, उसको लागू करने वाले और आदेश देने वालों पर कार्रवाई हो और छात्रों को कार्रवाई दिखे। साथ ही, इसके मुख्य संचालक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।"

ADVERTISEMENT

बयान

छात्रों पर हमले का मुद्दा संसद में उठाएंगे- राहुल

राहुल ने छात्रों पर हमले को लेकर कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों पर हिंसा के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने हमारे छात्रों पर पैलेट गन चलाने की अनुमति दी थी। यह हमारे लिए एक मौलिक मुद्दा है, हम यह स्वीकार नहीं कर सकते कि हमारी सुरक्षा बल हमारे छात्रों पर गोली चलाए। ये प्रमुख मुद्दा है, जिसे संसद में उठाया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगने की मांग भी की जाएगी।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT