अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR पर चुनौती दी, कहा- बहस के लिए संसद आइए
क्या है खबर?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनको संसद में बहस की चुनौती दी। शाह ने हरियाणा के करनाल में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद में विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संस्कृति में अराजकता पैदा करने की है।
बयान
क्या बोले शाह?
शाह ने राहुल गांधी को संबोधित कर कहा, "आप मोदीजी को बहस के लिए चुनौती देते हैं। अगर आप चर्चा करने को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें एक चिट्ठी लिखें। हम संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।"
शाह ने राहुल के हाल के वियतनाम दौरे पर भी निशाना साधा और कहा, "राहुल जी, आप अभी वियतनाम से लौटे हैं। लोगों को अपनी विदेश यात्राओं का हिसाब दें। आप नेता विपक्ष हैं और लोगों को जानने का अधिकार है।"
ट्विटर पोस्ट
अमित शाह की पदयात्रा
कांग्रेस की अराजकता व तुष्टीकरण की राजनीति अब पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और देशवासी इसके ख़िलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। करनाल (हरियाणा) में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा से लाइव… https://t.co/HXuUmQHoky
— Amit Shah (@AmitShah) November 5, 2026
चुनौती
प्रधानमंत्री के दावे के बाद राहुल ने दी चुनौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों एक रैली में आरोप लगाया कि बाहरी ताकतें देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उनका निशाना विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन की ओर था।
इसके बाद राहुल ने एक्स पर कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने और बने रहने के लिए विदेशी मदद पर निर्भर हैं और विदेशी सोशल मीडिया भी उनका समर्थन कर रहा है।
उन्होंने चुनौती दी कि वे किसी भी मंच पर उनके साथ खुली बहस कर सकते हैं।