Loading...
राहुल गांधी का गृह मंत्री पर निशाना, बोले- शाह ने जेल में गैंगस्टर पाल रखे हैं
राहुल गांधी का गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप

राहुल गांधी का गृह मंत्री पर निशाना, बोले- शाह ने जेल में गैंगस्टर पाल रखे हैं

लेखन गजेंद्र
Nov 04, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के संगरूर में 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया और उनके पंजाब को नशा मुक्त करने के दावे की आलोचना की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शाह पंजाब से नशा खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन गुजरात में अडाणी के बंदरगाह पर जो हजारों किलो ड्रग्स पकड़ी गई थी, उसका क्या हुआ। राहुल ने कहा कि शाह ने जेल में गैंगस्टर पाल रखे हैं।

बयान

क्या बोले राहुल?

राहुल ने कहा, "अमित शाह जी कहते हैं कि 3 साल में नशा खत्म कर दूंगा। एक बात बताइए, गुजरात में अडाणी के बंदरगाह पर जो हजारों किलो हेरोईन पकड़ी गई थी उसका क्या हुआ। उसके बारे में आपने क्या किया।"

राहुल ने आगे कहा, "शाह कानून व्यवस्था की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने जेल में गैंगस्टर पाल रखे हैं। पूरा देश यह बात जानता है। आप नशे और कानून व्यवस्था की बात मत कीजिए।"

बयान

एक साल नहीं टिकेगी मोदी की सरकार- राहुल

राहुल गांधी ने शाह की 3 साल में नशा खत्म करने के दावे पर एक और कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि शाह कहते हैं कि वे 3 साल में नशा खत्म कर देंगे, जबकि उन्हें नहीं पता कि वो खुद 3 साल में गृह मंत्री नहीं रहेंगे।

राहुल ने कहा कि उनका आकलन है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार एक साल में गिर जाएगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का भाषण

ADVERTISEMENT