पाकिस्तानी ISI समर्थित आतंकी गुट 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' खत्म, 14 जिलों में 200 लोग गिरफ्तार
क्या है खबर?
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (ISI) समर्थिक आतंकी गुट 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने 14 जिलों में 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार करके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। शाह ने कहा कि यह आतंकवाद के प्रति भारत की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।
आतंक
शाह ने साझा की जानकारी
शाह ने एक्स पर लिखा, 'मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी गुट शहज़ाद भट्टी नेटवर्क को खत्म कर दिया और 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार करके उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की 'ज़ीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।'
बयान
सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में पकड़े गए
शाह ने लिखा, 'ISI से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस और जासूसी वाले CCTV कैमरे शामिल थे। यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।'
बलों ने उत्तर प्रदेश में 62, हरियाणा में 52, दिल्ली में 51, पंजाब में 44 और राजस्थान में 15, महाराष्ट्र में 8, उत्तराखंड में 5 और अन्य को अलग-अलग राज्यों में पकड़ा है।
नेटवर्क
क्या है शहजाद भट्टी नेटवर्क?
शहजाद भट्टी नेटवर्क को पाकिस्तान स्थित और ISI से समर्थन है। यह आतंकी नेटवर्क है, जिसमें युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लालच देकर भर्ती किया जाता है।
नेटवर्क स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर पुलिस, डिफेंस और धार्मिक स्थलों की रेकी करवाता था और आतंकी वारदात को अंजाम देता था।
भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है, जिसकी उम्र 45 साल है। वह दुबई से, अपने नेटवर्क को ऑपरेट करता रहा है।