Loading...
तुर्की से भारत लाया गया ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, शाह बोले- पहचान छिपाकर रह रहा था
कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्की से भारत लाया गया है

तुर्की से भारत लाया गया ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, शाह बोले- पहचान छिपाकर रह रहा था

लेखन आबिद खान
Oct 03, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। भारत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्की से निर्वासित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। नवप्रीत को भारत लाने के बाद ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों से जुड़े मामलों में हिरासत में रखा गया है। उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए तुर्की की नागरिकता हासिल कर ली थी और पहचान छिपाकर रह रहा था।

बयान

शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

गृह मंत्री शाह ने कहा, 'नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर तुर्की की नागरिकता लेने के बाद भी नवप्रीत अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा। हमारी एजेंसियों ने उसका पता लगाया, असली पहचान का खुलासा किया और उसे डिपोर्ट करवाया। आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है। इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई।'

परिचय

कौन है नवप्रीत सिंह?

नवप्रीत को नव नाम से भी जाना जाता है। भारत, अफगानिस्तान और तुर्की के बीच सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों के गिरोह की पिछली जांच में उसका नाम सामने आया था।

आरोप था कि वह नेटवर्क का तुर्की स्थित सरगना था, जबकि उसका चचेरा भाई प्रभदीप सिंह भारत में कामकाज संभाल रहा था।

जांच की शुरुआत 2021 में दिल्ली में रिजवान कश्मीरी की गिरफ्तारी से हुई थी। इसके बाद कड़ियां नवप्रीत तक पहुंची।

ADVERTISEMENT