CJP के सह-संयोजक सौरव दास का दावा, 10 से पहले गिरफ्तार हो सकते हैं अभिजीत दिपके
क्या है खबर?
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा दावा किया है। CJP के प्रवक्ता और सह-संयोजक सौरव दास ने रविवार देर रात को कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले CJP नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार उन्हें और संस्थापक अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की योजना बना रही है।
दावा
सौरव दास ने क्या कहा?
दास ने कहा, 'सरकार मुझे, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और CJP के दूसरे नेताओं को गिरफ़्तार करने की योजना बना रही है। अगर सरकार को लगता है कि ऐसी तानाशाही हरकतें काम करेंगी, तो वह गलतफहमी में है! युवा पीढ़ी जाग चुकी है।'
दास ने लोगों से अपील की है कि वे देश के लोगों के अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखें, चाहे CJP के नेता साथ हों या न हों।'
मांग
10 अक्टूबर से शुरू हो बड़ा जन-आंदोलन
दास ने लिखा कि हम जेल या उससे भी बुरी स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलती होगी, युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन जारी रहने चाहिए और लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि 10 अक्टूबर से सबसे बड़ा जन-आंदोलन शुरू हो।
दास के दावों का समर्थन कर दिपके ने लिखा, 'कितने लोगों को गिरफ्तार करोगे अमित शाह? 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है।'