Loading...
अमित शाह से मिलने पहुंची 'हनुमान अंश' की टीम, गृह मंत्री ने सफलता पर दी बधाई
'हनुमान अंश' की टीम से मिले अमित शाह

अमित शाह से मिलने पहुंची 'हनुमान अंश' की टीम, गृह मंत्री ने सफलता पर दी बधाई

Sep 21, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

बाबा नीम करौली की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, फिल्म के निर्माता विशाल चतुर्वेदी और अन्य टीम ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक दृश्य साझा किया है। उन्होंने फिल्म की सफलता पर निर्माताओं को बधाई दी। इससे पहले, 'हनुमान अंश' की टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची थी।

बधाई

दिल्ली में गृह मंत्री से मिलने पहुंची स्टार कास्ट

'हनुमान अंश' की पूरी टीम ने 21 सितंबर को दिल्ली में गृह मंत्री से मुलाकात की।

शाह ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'बाबा नीब करौरी जी की आध्यात्मिक यात्रा और हनुमान जी के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के इस सराहनीय प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।'

बता दें, फिल्म भारत में अब तक 270 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT