मोदी-शाह के कार्यक्रम में लगी थी 554 उत्तराखंड सरकारी बसें, 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान अटका
क्या है खबर?
उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस साल मार्च और अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 554 बसें लगाई थीं, लेकिन उनका भुगतान अभी तक अटका है। यह खुलासा सोशल मीडिया पर सामने आए उन पत्रों से हुआ है, जो सरकारी विभागों में इधर-उधर घूम रहे हैं। परिवहन निगम को 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। विभाग में पैसे की तंगी से कर्मचारियों को 2 माह से वेतन तक नहीं मिला है।
कार्यक्रम
इन कार्यक्रमों में लगी थीं बसें
देहरादून के जिलाधिकारी की ओर से प्रोटोकॉल विभाग को भेजे गए पत्र से पता चला कि 7 मार्च को 'जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में शाह मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए निगम ने 299 बसें लगाई थीं, जिसके लिए 1.44 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।
इसी तरह, 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर 255 बसें लगाई गई थीं, जिनका 1.38 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।
भुगतान
2 माह से नहीं मिला कर्मचारियों को वेतन
उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने न्यूजबाइट्स से बताया कि कई महीनों विभागों के बीच पत्राचार चल रहा है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
उनका कहना है कि परिवहन निगम में करीब 6,500 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनको पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। भुगतान न होने से निगम आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
कर्मचारियों को अभी भी लंबित भुगतान जल्द होने की उम्मीद है।
ट्विटर पोस्ट
उत्तराखंड परिवहन का पत्राचार
मार्च में धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में लगी रोडवेज बसों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) August 5, 2026
अप्रैल में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के उदघाटन के कार्यक्रम में लगी रोडवेज बसों का भुगतान भी सरकार ने अभी तक नहीं किया। इस… pic.twitter.com/1lRLFDOJL6