Loading...
प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का धरना

प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2026
06:59 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास तक विपक्षी सांसदों के साथ पैदल मार्च किया और वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद और मुख्यमंत्री मौजूद हैं। इस बीच, पुलिस ने राहुल और अखिलेश को हिरासत में लिया है।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस का धरना

धरना

खड़गे के आवास से निकाला जुलूस

कांग्रेस ने पहले INDIA गठबंधन की बैठक में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने का फैसला लिया था, जिस पर सभी दल सहमत थे।

दोपहर को संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद खड़गे के आवास पर बैठक के लिए मिले थे, जिसके बाद यहीं से जुलूस की शक्ल में प्रधानमंत्री आवास तक कूच किया गया।

सांसदों ने 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' के नारे लगाए। सांसदों ने तय किया था कि लाठीचार्ज के मुद्दे पर सड़क पर प्रदर्शन करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

मुलाकात

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे राहुल और प्रियंका

इससे पहले, राहुल और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी लाठीचार्ज में घायल छात्रों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे।

उन्होंने छात्रों का हालचाल लिया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगने का फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष राजा वारिंग समेत कई लोग मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

हिरासत

भारी पुलिस बल तैनात, हिरासत में लिया गया

प्रधानमंत्री मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कई नेताओं को हिरासत में ले रही है।

पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है और उनको वैन में भरकर थाने लाई है।

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए, उनके इस्तीफे की मांग की।

संदेश

राहुल का संदेश

राहुल ने प्रधानमंत्री आवास पर कूच करने से पहले एक्स पर लिखा, 'कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।'

संदेश

धरने में शामिल होने की अपील

राहुल ने एक्स पर लिखा, 'छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'

ADVERTISEMENT