संसद परिसर में विपक्ष का राम मंदिर चंदा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन, संसद में भी हंगामा
क्या है खबर?
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी है। इस बीच, विपक्षी सांसदों में गुरुवार को संसद परिसर पर 'राम मंदिर चंदा चोरी' और छात्रों पर पैलेट गन के मुद्दे पर संयुक्त प्रदर्शन किया। चंदा चोरी पर प्रदर्शन का आयोजन समाजवादी पार्टी ने किया था। पार्टी के सांसद अपने साथ दान पात्र लेकर आए थे, जिसे उन्होंने मकर द्वार के सामने रख दिया। इस सांकेतिक प्रदर्शन में सभी विपक्षी सांसद पात्र में चंदा डाल रहे थे और उसे चुरा रहे थे।
विरोध
शाह से जवाब देने की मांग
विपक्षी सांसद अपने साथ 'चंदा चोरी गद्दी छोड़' और 'अमित शाह जवाब दो' के पोस्टर अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने परिसर में नारे भी लगाए।
विपक्षी सांसदों ने बड़ा बैनर लिया था, जिसमें लिखा था, "ऑर्डर किसने दिया।" सांसदों ने बैनर के जरिए सवाल किया कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया।
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को यह मुद्दा लोकसभा में उठाया था, लेकिन उनका भाषण अधूरा रह गया।
गतिरोध
संसद के दोनों सदनों में हंगामा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर गुरुवार को लोकसभा में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा, जबकि राज्यसभा पर आंशिक रूप से असर दिखा।
विपक्ष शाह से दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाए जाने पर जवाब मांग रही है।
लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन उसे पहले 2 बजे फिर 3 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा में हंगामे के बीच प्रश्न काल चला।
ट्विटर पोस्ट
चंदा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन
राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का संसद परिसर में अनूठा प्रदर्शन, पहले सभी सांसदों ने दान पात्र में पैसे डाले फिर एक सांसद ने दान पात्र ही छीन लिया pic.twitter.com/rJD2gO83gG
— Siddharth sharma (@siddharthjourno) July 30, 2026
ट्विटर पोस्ट
छात्रों पर पैलेट गन चलाने को लेकर प्रदर्शन
अपोजिशन के पास तीन बड़े मुद्दे हैं-
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) July 30, 2026
स्टूडेंट पर लाठीचार्ज
राम मंदिर चंदा चोरी
और एथेनॉल
विपक्ष ने आज संसद में लाठीचार्ज और चंदा चोरी दोनों मामलों में ज्वाइंट प्रोटेस्ट किया... मतलब यूपी चुनाव तक चंदा चोरी मामला ठंडा होता बिल्कुल नहीं दिख रहा... वहीं पब्लिक और कई संगठन एथेनॉल… pic.twitter.com/OHbWfdVQ31