लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच केरल का नाम 'केरलम' करने का विधेयक पास
क्या है खबर?
संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है। मंगलवार को भी राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर स्थगित हुई। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, जो हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद शुरू हुई कार्यवाही को 25 मिनट बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। हालांकि, हंगामे के बीच 2 विधेयक पारित कर दिए गए।
हंगामा
लोकसभा में केरल का नाम बदलने का विधेयक बिना चर्चा के पारित
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को विचार और पारित करने के लिए पेश किया।
हालांकि, हंगामे के कारण इस पर चर्चा नहीं हो सकी और इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके अलावा, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी बिना चर्चा के पारित किया गया।
केरल का नाम अब आधिकारिक तौर पर केरलम हो गया है।
हंगामा
संसद के बाहर भी हंगामा
मंगलवार को संसद के अंदर ही नहीं बल्कि संसद परिसर में भी जोरदार हंगामा देखने को मिला।
परिसर में विपक्ष शाह से दिल्ली में छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन को लेकर जवाब देने की मांग कर रहे थे, तभी सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी झारखंड मुद्दे को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
केंद्र सरकार ने शाह के सदन में आकर चर्चा की बात कही है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सिर्फ पैलेट गन पर जवाब मांगा है।
ट्विटर पोस्ट
केरल नाम बदलने का विधेयक पास
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 11, 2026
Minister of State for Home Affairs @nityanandraibjp moved the Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 in the Lok Sabha for consideration and passing.
The Lok Sabha subsequently passed the Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026.
The Bill seeks to alter the… pic.twitter.com/TCvxAUh1Nq