हरियाणा सिविल सचिवालय, फिरोजपुर के स्कूल और कई भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
क्या है खबर?
मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। साथ ही चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया है। इसके बाद सचिवालय में डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई है और जांच की जा रही है। पंजाब के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली है।
धमकी
ईमेल में खालिस्तान और गृह मंत्री शाह का जिक्र
समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, ईमेल में लिखा है, "नायब सैनी दि आखिरी यात्रा अमित शाह दि नई- बम धमाके। हरियाणा बनेगा खालिस्तान। पंचकूला स्कूल @1:11 बजे। अपने बच्चे बचाओ। भाजपा दा साथ यात्रा विच न देना। भाजपा दा मेन ऑफिस मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़ विच धमाके होंगे 30 सितंबर नू। निशाने ते कमल दा नहीं जहर ता फूल। अमित शाह नाल 30 सितंबर नू नायब सिंह बम धमाका विच खत्म करना।"
स्कूल
फिरोजपुर के सरकारी स्कूल को भी धमकी
फिरोजपुर के एक सरकारी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात ई-मेल से यह धमकी भरा संदेश भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए और पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली गई।
हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
ये धमकियां ऐसे वक्त सामने आई हैं, जब गृह मंत्री शाह 30 दिसंबर को पंजाब के दौरे पर रहेंगे।