चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, AI-डीपफेक पर जताई बड़ी चिंता
क्या है खबर?
चिरंजीवी और राम चरण ने अपने हैदराबाद स्थित घर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। बाद में, उन्होंने शाह को फूलों का गुलदस्ता, एक मूर्ति और पारंपरिक शॉल भेंट करके सम्मानित किया। राम चरण ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कीं। अभिनेता ने बताया कि गृह मंत्री से के साथ उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक पर चर्चा की ।
पोस्ट
चिरंजीवी और राम चरण के साथ मौजूद दिखे गृह मंत्री
राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर शाह के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज अपने पिता चिरंजीवी गरु के साथ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
उन्होंने लिखा, 'AI और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल और कलाकारों व हमारी इंडस्ट्री पर उनके गंभीर असर को लेकर हमारी चिंताओं को हमने उनके सामने रखा। मुझे खुशी है कि उन्होंने हमारी चिंताओं को समझा और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Honoured to meet the Hon’ble Union Home Minister Shri @AmitShah Ji along with my father Shri @KChiruTweets garu today.
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) November 2, 2026
I’m encouraged by his understanding and positive response to our concerns about the growing misuse of AI and deepfake technologies and the serious impact they… pic.twitter.com/2nxV8BOTbS
आश्वासन
शाह ने मामले की जांच करने का दिया भरोसा
अभिनेता के मुताबिक, शाह ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले की जल्द से जल्द जांच करेगी और AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों और सख्त कार्रवाई की दिशा में काम किया जाएगा।
राम चरण ने गृह मंत्री की समझ और उनके समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त किया।
काम के मोर्चे पर, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'RC17' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ऐलान हाल ही में हुआ है। फिल्म को सुकुमार निर्देशित करेंगे।