Loading...
राहुल गांधी ने कहा- मोदी-शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देशद्रोह किया, कोई नहीं बचेगा
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार-मोहन भागवत ने देशद्रोह किया है

राहुल गांधी ने कहा- मोदी-शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देशद्रोह किया, कोई नहीं बचेगा

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च कर रहे विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद सभी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने जो किया है, वह देशद्रोह है और कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा से केवल मुकाबला नहीं करेगा बल्कि उन्हें खत्म करेगा।

बयान

हम ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे- राहुल

राहुल ने कहा, "हमारे साथ विपक्ष के 300 सांसद थे, जो CEC ज्ञानेश कुमार और उनके 2 सहयोगियों से मिलना चाहते थे, लेकिन यहां पुलिस ने हमें रोका। हम देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और पता नहीं क्यों 300 सांसदों को रोका गया। अब चुनाव आयोग के दफ्तर से 50 गज दूर यहां बैठा दिया गया है। सांसद सिर्फ ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन ज्ञानेश डरे हुए हैं।"

बयान

हम भाजपा को खत्म करेंगे- राहुल

राहुल ने आगे कहा, "पता नहीं देश में क्या हो रहा है, जब जनप्रतिनिधियों से चुनाव आयोग ही नहीं मिलेगा, तो देश में लोकतंत्र का क्या मतलब रह गया।"

पत्रकारों ने राहुल से सवाल किया कि भाजपा उनके ऊपर झूठ बोलने का आरोप लगा रही है, जिससे राहुल नाराज हो गए और कहा कि भाजपा जो बोले, उसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह भाजपा से केवल मुकाबला नहीं कर रहे हैं, बल्कि उसे खत्म करेंगे।

ADVERTISEMENT

बयान

कोई बख्शा नहीं जाएगा- राहुल

कांग्रेस नेता राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CEC ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया, जिसे पूरा देश मानता है।

उन्होंने कहा कि मोदी-शाह और भागवत ने वोट चोरी से देश के चुनाव का अपहरण किया और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है, इनमें से सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी, कोई नहीं बचेगा, सभी ने जो किया है वह देशद्रोह है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का बयान

धरना

आकाशवाणी भवन के सामने डटे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को सुबह संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय के लिए कूच किया था। इस दौरान कई प्रमुख नेता शामिल थे।

तभी सांसदों को मुख्यालय से 300 मीटर दूर आकाशवाणी भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी ने सांसदों के साथ आकाशवाणी भवन में प्रवेश की कोशिश की, ताकि वहां से आयोग दफ्तर जाया जा सके। हालांकि, सफल नहीं हुए।

सभी भवन के सामने डटे हैं।

ADVERTISEMENT