Loading...
राहुल गांधी ने पैलेट-गन मामले पर अमित शाह का इस्तीफा और प्रधानमंत्री की माफी मांगी
राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले पर अमित शाह का इस्तीफा मांगा

राहुल गांधी ने पैलेट-गन मामले पर अमित शाह का इस्तीफा और प्रधानमंत्री की माफी मांगी

लेखन गजेंद्र
Aug 10, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने संसद में गतिरोध के बीच सोमवार को घोषणा की है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को पूरा भाषण सुनना होगा। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विपक्ष जवाब देने के नाम पर गृह मंत्री का भाषण नहीं सुनना चाहता है, उनको सीधे-सीधे जवाब देना होगा। उन्होंने केंद्र के सामने 3 मांगे भी रखी है।

बयान

शाह के लिए क्या बोले राहुल?

राहुल ने कहा कि अचानक शाह संसद में बोलने के लिए तैयार हुए हैं, लेकिन विपक्ष उनकी काल्पनिक चर्चा को नहीं सुनना चाहता।

उन्होंने कहा कि विपक्ष यह सुनने में दिलचस्पी रखता है कि शाह ने 20 जुलाई को छात्रों पर पैलेट गन चलाने की इजाजत दी या नहीं।

राहुल ने कहा कि अगर इजाजत दी तो वे दोषी हैं और अगर नहीं दी तो वह इस पद के लायक नहीं हैं और इसके लिए उनका इस्तीफा होना चाहिए।

मांग

राहुल ने क्या रखी 3 मांगें?

कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष ने केंद्र के सामने 3 मांगे रखी है, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी का मामला भी शामिल है और ये तीनों मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि शाह को संसद में आकर जवाब देना चाहिए और विपक्ष उनका इस्तीफा मांग रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों पर बर्बरता के लिए माफी मांगनी चाहिए।

चंदा चोरी पर प्रधानमंत्री मोदी संसद में चर्चा करें और माफी मांगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT

बयान

झारखंड ने छात्रों पर आंसू गैस की निंदा

राहुल ने सोमवार को झारखंड में छात्रों पर पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की निंदा की है और कहा कि वह इसका समर्थन नहीं करते, चाहे जिसकी सरकार हो।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।'

ADVERTISEMENT