LOADING...

26 Aug 2020


कानूनी पचड़ों में फंसे सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी, लगा धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुके हैं। अभिनेता के निधन के बाद सचिन को उनके फैंस से काफी सपोर्ट मिलने लगे हैं।

ऑटोमेटिक गियर वाली कार खरीदने से पहले जानें उसके फायदे और नुकसान

जिन लोगों के पास कार होती है वे ऑफिस जाने से लेकर घूमने जाने तक के लिए उसका ही उपयोग करते हैं।

पंजाब: विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

पंजाब में 28 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार तक राज्य के 23 विधायकों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कुछ अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है मौसंबी के रस का सेवन, जानिए इसके फायदे

मौसंबी एक ऐसा फल है जिसको कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है और इसी कारण इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका रस न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

सुशांत मामला: ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया केस

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, अब नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल (NBC) भी CBI और ED के साथ मिलकर इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

इन तरीकों से घर पर आसानी से बनाएं नेल पेंट रिमूवर

अगर आपके पास नेल पेंट रिमूवर नहीं है और आपको लगता है कि इसके बिना नेल पॉलिश नहीं हटाई जा सकती तो आप गलत हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप बिना नेल पेंट रिमूवर के आसानी से नेल पेंट हटा सकती हैं।

अमेरिका: पूर्व भारतीय एथलीट ने की मां-पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को बुलाया

साल 1983 में कुवैत में आयोजित हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शॉट पुट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले पूर्व एथलीट इकबाल सिंह ने रविवार को अमेरिका में अपनी पत्नी और मां की हत्या कर दी।

दोबारा शुरू होने पर दिल्ली मेट्रों के सफर में क्या-क्या बदलाव आएंगे?

कोरोना वायरस के कारण पांच महीने बंद रहने के बाद आखिरकार सितंबर में 'अनलॉक-4' के तहत दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श करके दिल्ली मेट्रो ने इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली है और सेवाएं शुरू होने के बाद हर चीज का संचालन इसी के मुताबिक किया जाएगा।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: पहले टी-20 का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से गंवाने के बाद अब पाकिस्तानी टीम टी-20 सीरीज में उनका सामना करेगी।

डीजल कार के फायदे और नुकसान, खरीदने से पहले दोनों पर करें विचार

पहले डीजल कार को अधिक प्रदूषण करने और आवाज करने वाली कार के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब नई तकनीकों से डिजाइन की गई डीजल वाली कारों से प्रदुषण भी कम होता है और आवाज भी कम होती है।

रणदीप हुड्डा को किया गया अस्पताल में भर्ती, की जाएगी बड़ी सर्जरी!

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक कहा जाता है, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। दरअसल, हाल ही खबर आई है कि रणदीप को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

NEET-JEE परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे गैर भाजपा शासित राज्यों के सात मुख्यमंत्री

अपनी ही पार्टी में गुटबाजी का सामान करने वाली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को विपक्षी दलों को साथ लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।

आज तक नहीं टूट पाए IPL के पहले सीजन में बने ये रिकॉर्ड

2008 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अनोखा प्रयोग करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की थी, जो बहुत ही सफल रहा है।

तमन्ना भाटिया के माता-पिता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव

दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस अब बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया के घर भी जा पहुंची है।

जियो और एयरटेल के इन प्लान्स के साथ फ्री में देखने को मिलेगा IPL

रिलायंस जियो ने हाल ही में दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। यह प्लान्स जियो के उन यूजर्स के बहुत फायदमेंद हैं, जो 19 सिंतबर में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आंनद उठाना चाहते हैं।

भारत की पहली कोरोना टेस्ट किट को ICMR की मंजूरी, महज 20 मिनट में मिलेगा परिणाम

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक राहत की खबर आई है। अब जल्द ही देश के अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और निजी प्रयोगशालाओं में खून में मौजूद कोरोना एंटीबॉडी का पता लगाया जा सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- आपने पूरा देश बंद किया था, अब राहत दीजिए

लोन मोरेटोरियम के दौरान EMI पर ब्याज वसूले जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पीछे नहीं छुप सकती और उसके पास EMI पर वसूली जा रही ब्याज को माफ करने की पूरी शक्ति है।

ICC टेस्ट चैंपियनशिप: इंग्लैंड ने गंवाया ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ने का मौका

पाकिस्तान के खिलाफ साउथहैम्प्टन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद इंग्लैंड ने ICC टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ने का मौका गंवा दिया।

राम गोपाल वर्मा ने किया अपनी बायोपिक का ऐलान, तीन भागों में दिखाई जाएगी कहानी

मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में 'सरकार', 'भूत', 'रन' और 'रक्त चरित्र' जैसी फिल्मों से अपनी एक खास पहचान हासिल की है। हालांकि, अपनी फिल्मों के अलावा वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाते हैं।

दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, केजरीवाल ने की दोगुने टेस्ट कराने की घोषणा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार काबू में थी, लेकिन अब फिर नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।

NTA ने जारी किए NEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के आयोजन को लेकर चल रहे विरोध के बीच एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

वनडे टीम में ऑलराउंडर के तौर पर जगह पक्की करना चाहते हैं ग्लेन मैक्सवेल

पिछले साल अक्टूबर में क्रिकेट से ब्रेक लेने और फिर वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हैं।

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है चेहरे का लुक

अगर होंठों पर लिपस्टिक का इस्तेमाल ठीक तरीके से किया जाए तो वह पूरे चेहरे की शोभा बढ़ा देती हैं, लेकिन अगर लिपस्टिक लगाते समय कोई गलती हो जाती है तो इससे चेहरे का लुक बिगड़ने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता।

जैश-ए-मोहम्मद ने कैसे रची थी पुलवामा हमले की साजिश? जानें परत-दर-परत

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले की 13,500 पन्ने की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। चार्जशीट में हमले की साजिश की हर परत को खोला गया है और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर और उसके भाई राउफ असगर समेत कुल 19 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

डीप कोमा में हैं प्रणब मुखर्जी, अभी हालत में कोई सुधार नहीं- आर्मी अस्पताल

दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में पिछले 17 दिनों से जिंदगी और मौत के बीज जूझ रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।

एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ये वीडियो एडिटिंग ऐप्स हैं बेहतरीन

आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हैं। उन पर वे फोटोज और वीडियोज अपलोड करते हैं, लेकिन उससे पहले वो उन्हें एडिट करते हैं।

तेलंगाना: ठीक होने के बाद फिर से कोरोना संक्रमित हुए दो लोग, जांच में जुटे विशेषज्ञ

एक तरफ दुनियाभर के चिकित्सा विशेषज्ञ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे है, वहीं उपचार के बाद ठीक हो चुके लोगों के फिर से संक्रमित होने की खबरों ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

सुशांत मामला: 'चाय में चार ड्रोप्स मिलाकर पिला दो', रिया चक्रवर्ती का ड्रग एंगल आया सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामला CBI के हाथों में आने के बाद इसमें कई परतें खुलने लगी हैं। अब इस केस में ऐसा मोड़ आया है, जब फिर से सभी की निगाहें रिया चक्रवर्ती पर टिक गई हैं।

आखिर बार्सिलोना क्यों छोड़ना चाहते हैं मेसी? जानिए कुछ अहम कारण

कुछ समय पहले ही FC बार्सिलोना प्रेसीडेंट जोसेप मारिया बर्टमेयु ने कहा था कि दिग्गज फूटबाल खिलाड़ी लियोनल मेसी अपना करियर बार्सिलोना में ही खत्म करेंगे।

विरोध के बीच JEE मेन और NEET के लिए बढ़ाई गई परीक्षा केंद्रों की संख्या

कोरोना वायरस महामारी के बीच यह फैसला आ गया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन सितंबर में तय शे्डयूल के अनुसार ही होगा।

शिक्षा मंत्री बोले- छात्रों और अभिभावकों ने ही डाला था JEE और NEET कराने का दबाव

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) कराने के केंद्र सरकार के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों और उनके अभिभावकों ने ही उन पर टेस्ट कराने का दबाव डाला था और वे चाहते थे कि ये टेस्ट हों।

बार्सिलोना छोड़ना चाहते हैं लियोनल मेसी, लीगल तरीके से रोकने की कोशिश करेगा क्लब

बीती रात फुटबॉल की दुनिया में एक बड़ी हलचल हुई है जिसने पूरे फुटबॉल जगत को हैरान कर दिया है।

कॉमेडी फिल्म में साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर

बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स (YRF) इस साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रहा है।

कोरोना वैक्सीन के लिए बात कर रहे हैं रूस और भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय

दुनिया में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लोग जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 32 लाख पार, बीते दिन 1,059 ने तोड़ा दम

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,151 नए मामले सामने आए और 1,059 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये चौथी बार है जब देश में एक दिन में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में नाबालिग की रेप के बाद हत्या, 10 दिन में दूसरा मामला

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लखीमपुर खीरी में एक बार फिर नाबालिग से रेप और उसकी नृशंस हत्या का मामला सामने आया है।

बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने फिल्में छोड़ अपनाया दूसरा करियर

हर साल सैकड़ों लोग बॉलीवुड स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचते हैं। उनमें से कुछ सफल हो जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोग भीड़ में कहीं खो जाते हैं।

BSF के साथ-साथ इन जगहों पर भर्तियों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और एयरलाइन एलाइड सर्विसेज लिमिटेड (AASL) और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

इस आसान तरीके से घर पर ही तैयार करें पिज्जा औरिगैनो मसाला

सिर्फ पिज्जा और पास्ता ही नहीं बल्कि अन्य कई व्यंजनों जैसे सैंडविच, सूप, बेक्ड फूड आदि के साथ भी औरिगैनो को खूब पसंद किया जाता है।

25 Aug 2020


इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ मैच, जानें रिकॉर्ड्स

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।

व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए इन तरीकों का करें उपयोग, डाउनलोड करें ये ऐप्स

आजकल फोन कॉल्स को रिकॉर्ड करना आसान होता है। नए स्मार्टफोन्स में रिकॉर्डिंग का फीचर दिया जाता है। जिन स्मार्टफोन्स में यह फीचर नहीं होता है। उसमें ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

इन टिप्स की मदद से करें अच्छे ड्राइविंग स्कूल का चयन, गाड़ी सीखने में होगी आसानी

ड्राइविंग करना सभी के बस की बात नहीं हैं। इसके लिए आपको यातायात और ट्रैफिक नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने एंडरसन, बनाये ये रिकॉर्ड्स

इंग्लैंड के स्टार और टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक जेम्स एंडरसन ने आखिरकार टेस्ट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए हैं।

मैग्नेटिक आईलैशेज का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

किसी भी तरह के मेकअप का इस्‍तेमाल करने से पहले आपको इससे जुड़ी सभी तरह की बातों का पता होना चाहिए क्योंकि तभी आप इससे होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।

पानी में फंस जाए वाहन तो अपनाएं ये टिप्स, सुरक्षित बाहर निकलने में मिलेगी मदद

देश के कई हिस्सों में बहुत बारिश हो रही है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है।

सुशांत मामला: कॉल्स डिटेल्स से बड़ा खुलासा, एंबुलेंस ड्राइवर से संपर्क में थे संदीप सिंह

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामला CBI के हाथों में आने के बाद इस केस में कई ऐसी चीजे सामने आने लगी हैं कि जो लगातार हैरान कर रही हैं। अब खुद को सुशांत का करीबी दोस्त कहने वाले संदीप सिंह को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

गैर जिम्मेदार लोग फैला रहे भारत में कोरोना वायरस संक्रमण- ICMR

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और प्रतिदिन औसतन 60,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।

फिर से ऑफिस जा रहे हैं तो अपनाएं ये टिप्स, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित

कोरोना वायरस के आतंक को देखते हुए ज्यादातर ऑफिसों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रखी है, हालांकि कुछ कर्मचारियों ने फिर से ऑफिस जाना शुरू कर दिया है।

IPL 2020: डोप टेस्ट के लिए NADA के तीन अधिकारी जाएंगे UAE

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट करने का काम करती है।

पुराना लैपटॉप खरीदने से पहले इस बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं होगा कोई झंझट

कोरोना वायरस के कारण स्कूलों और कॉलेजों ने ऑनलाइन क्लासेस लगानी शुरू कर दी हैं।

आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानिए इसके अद्भुत फायदे

प्राचीन काल से कई गंभीर बीमारियों का उपचार करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि इनमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम माने जाते हैं।

तेलंगाना: केवल 40 दिन में तैयार होगा 2BHK फ्लैट, निर्माण में हुआ नई तकनीक का उपयोग

तेलंगाना में गरीबों को अपना घर मिलने का सपना जल्द ही साकार हो सकता है। सरकार की ओर से चलाई जा रही 2BHK हाउसिंग स्कीम के निर्माण में टनल फोर्म तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

कोरोना वायरस: क्यों विनाशकारी साबित हो सकती है वैक्सीन को लेकर जल्दबाजी?

कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को घुटनों पर ला दिया है और वैक्सीन को इस महामारी से निकलने का एकमात्र रास्ता माना जा रहा है। वैक्सीन को लेकर इतनी जल्दबाजी देखने को मिल रही है कि रूस ने बिना ट्रायल पूरे किए ही अपनी वैक्सीन लॉन्च कर दी है।

बालों को घना करने की चाह में कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलतियां

बहुत से लोग बालों को घना करने की चाहत में कई तरह के जतन करते हैं लेकिन कई बार इनसे कुछ फायदा नहीं होता।

रसोडे़ में कौन था? वीडियो वायरल होने पर 'कोकिलाबेन' ने दी प्रतिक्रिया

छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। हालांकि, जरूरी नहीं कि सभी लोगों ने इसे देखा हो, लेकिन इन दिनों इस सीरियल का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

अवमानना मामला: सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण को सजा की सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को सजा सुनाने के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। भूषण को अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया है।

भारत-चीन विवाद: भारतीय सेना ने लद्दाख में तैनात की कंधे से मिसाइल दागने वाली टुकड़ी

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

RBI की रिपोर्ट में आया सामने, 2019-20 में नहीं छपा 2,000 रुपये का एक भी नोट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019-20 में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई नहीं हुई थी।

PF अकाउंट बैलेंस देखने के लिए कैसे एक्टिवेट करें UAN? यहां से जानें तरीका

कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड (PF) की जानकारी प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का इस्तेमाल करते हैं। सभी सरकारी और ज्यादातर निजी कंपनियों में काम करने वालों को PF मिलता है।

IPL 2020: इस बार कितनी मजबूत है CSK की गेंदबाजी? पढ़ें पूरा विश्लेषण

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब को तीन बार जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने हर सीजन निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

इंटरपोल ने भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। भारत में एमी के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के संबंध में इंटरपोल ने ये नोटिस जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर इंटरपोल ने ये कदम उठाया है।

सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- सुशांत की ऑटोप्सी में की देरी ताकि पेट में घुल जाए जहर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI तेजी से जांच कर रही है। सुशांत के आस-पास रहने वाले हर शख्स से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

20 साल की उम्र में दुनिया का सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बना यह भारतीय लड़का

बीते दिन से नीलकंठ भानु प्रकाश का नाम चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने मेंटल कैलकुलैशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

IPL 2020: इस बार चैंपियन बन सकती है दिल्ली कैपिटल्स! जानें कारण

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण के लिए सभी टीमें UAE पहुंच चुकी हैं।

फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दक्षिण कोरिया में स्कूल बंद तो स्पेन में लगी पाबंदियां

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.36 करोड़ पहुंच गई है।

पहली बार शेविंग करने जा रहे हैं तो इन बातों पर दें विशेष ध्यान

कई लोग शेविंग के लिए रेजर का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि रेजर से अच्छी तरह से शेविंग नहीं होती है। ये लोग शेविंग के लिए वैक्सिंग और एपिलेटर समेत कई तरह के घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं।

बरेली: सात साल के बच्चे ने रेता छोटे भाई का गला, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के नवाबगंज में खेल-खेल में हुई लड़ाई के बाद सात वर्षीय बालक द्वारा अपने चार वर्षीय चचेरे भाई का गला रेतने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

कोरोना वायरस: पिछले हफ्ते दुनियाभर में संक्रमित हुए लोगों में 26 प्रतिशत भारत से

हालिया दिनों में कोरोना वायरस की वृद्ध दर कम होने के बावजूद भारत में अभी भी दुनिया में सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। भारत की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले हफ्ते दुनियाभर में जितने लोग संक्रमित पाए गए, उनमें 26.2 प्रतिशत भारत से थे।

सैफ अली खान ऑटोबायोग्राफी में करेंगे निजी खुलासे, 2021 में रिलीज होगी किताब

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के स्टार किड्स को बॉयकॉट किया जा रहा है। वहीं, अभिनेता सैफ अली खान की बात करें तो स्टार किड होने के बावजूद उन्हें अपने करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

पुलवामा हमला: आज चार्जशीट दायर कर सकती है NIA, मसूद अजहर समेत 20 को बनाया आरोपी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में 5,000 पन्नों की चार्जशीट दायर कर सकती है।

दिवाली तक शुरू हो सकती हैं अधिकतर हवाई सेवाएं, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए बंद की गई हवाई सेवाओं को दिवाली तक बहाल किया जा सकता है।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रयान हैरिस को बनाया गेंदबाजी कोच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक और बड़ी साइनिंग की है।

'बिग बॉस 14' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से किया गया पोस्टपोन

सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस को हर बार एक सीजन के अंत के साथ दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार होने लगता हैं।

करियर संबंधी जानकारियां देने के लिए भारतीय वायुसेना ने लॉन्च की मोबाइल ऐप

ज्यादातर युवाओं का सपना भारतीय वायु सेना (IAF) में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का होता है। इसलिए वे IAF द्वारा निकली भर्तियों के लिए आवेदन करते हैं।

उत्तर प्रदेश: मृतक पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत पत्रकार रतन सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

महाराष्ट्र: पांच मंजिला इमारत ढहने से एक की मौत, 25 कल रात से मलबे में दबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक पांच मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 25 लोग अभी भी इसके मलबे में फंसे हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 60 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले और आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जमैकन धावक उसैन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 60,975 नए मामले, लगातार दूसरे दिन मामलों में गिरावट

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60,975 नए मामले सामने आए और 848 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

'अनलॉक-4' के तहत सितंबर में शुरू हो सकती हैं मेट्रो सेवाएं, बनाई जा रहीं गाइडलाइंस

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन बनी चुकी मेट्रो अगले महीने से शुरू हो सकती है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अनलॉक-4 के तहत सितंबर में मेट्रो सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे सकती है और इस संबंध में गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं।

बॉलीवुड के इन सितारों ने अब तक साथ में नहीं की है एक भी फिल्म

बॉलीवुड में कई बड़े और शानदार एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लिया है। इनमें से कई ने साथ में काम भी किया है।

IPL में धोनी द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में CSK के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है।

दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), दूरदर्शन न्यूज, ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

घर पर बनाएं तीन तरह का पोहा, जानिए आसान रेसिपी

पोहा आपके नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ झटपट बनाना चाहते हैं तो पोहा ट्राई कर सकते हैं। यह हल्का होने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर होता है।