NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की पांच ऐसी फिल्में जो सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलीं
    अगली खबर
    बॉलीवुड की पांच ऐसी फिल्में जो सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलीं

    बॉलीवुड की पांच ऐसी फिल्में जो सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलीं

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 27, 2020
    08:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। उनमें से कुछ ठीक-ठाक चलती हैं और कुछ पहले ही दिन औंधे मुंह गिर जाती हैं।

    वहीं, कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ती रहती हैं और रुकने का नाम नहीं लेती हैं।

    आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, सिनेमाघरों में काफी लंबे समय तक चलती रहीं और दर्शकों का मनोरंजन करती रहीं।

    आइए जानें।

    #1

    दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे (1995)

    आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' यानी 'DDLJ' एक ऐसी फिल्म है, जिसे लगभग हर बॉलीवुड फैन पसंद करता है।

    शाहरुख खान और काजोल की प्रेम कहानी आज के युवाओं को भी अपनी तरफ आकर्षित करती है।

    इस फिल्म का बजट लगभग चार करोड़ रुपये था। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि लोग इसे अब तक देख रहे हैं।

    'DDLJ' लगातार 20 सालों तक मुंबई के 'मराठा मंदिर' में चली थी।

    #2

    शोले (1975)

    रमेश सिप्पी की 'शोले' एक ऐसी फिल्म है, जिसने हिंदी सिनेमा जगत में इतिहास रचा है।

    जय (अमिताभ बच्चन) और वीरु (धर्मेंद्र) की दोस्ती और गब्बर सिंह (अमजद खान) के आतंक को फिल्म में खूब पसंद किया गया।

    इस फिल्म के कई डायलॉग ऐसे हैं, जो आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि 'शोले' देश के अलग-अलग सिनेमाघरों और मुंबई के मिनर्वा थिएटर में लगभग पांच सालों तक लगातार चलती रही।

    #3

    मुगल-ए-आजम (1960)

    के. आशिफ द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुगल-ए-आजम' अकबर और जोधा के बेटे सलीम की प्रेम कहानी के ऊपर आधारित है।

    सलीम (दिलीप कुमार) को नाचने वाली अनारकली (मधुबाला) से प्यार हो जाता है। जिस प्यार को आज की पीढ़ी भूल चुकी है, सलीम और अनारकली ने फिल्म में उसी तरह प्यार किया था।

    इस फिल्म को उस समय की सबसे महंगी और हर तरह से परफेक्ट फिल्मों में गिना जाता है।

    'मुगल-ए-आजम' लगभग तीन सालों तक सिनेमाघरों में चली थी।

    #4

    बरसात (1949)

    'बरसात' बॉलीवुड के शुरुआती दौर की फिल्म है। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था।

    उस समय यह फिल्म इतनी ज्यादा सफल हुई थी कि इसके बाद ही राज कपूर ने RK स्टूडियो की स्थापना की थी।

    फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जिसमें से एक सच्चे प्यार पर यकीन करता है, जबकि दूसरा प्यार को हल्के में लेता है।

    'बरसात' लगभग दो सालों तक लगातार सिनेमाघरों में चली थी।

    #5

    मैंने प्यार किया (1989)

    सलमान खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'मैंने प्यार किया' की कहानी प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है।

    बड़े घर के प्रेम (सलमान) को छोटे घर की सुमन (भाग्यश्री) से प्यार हो जाता है।

    फिल्म में प्रेम अपने प्यार की सच्चाई को साबित करने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो जाता है और यही बात लोगों को खूब पसंद आती है।

    'मैंने प्यार किया' सिनेमाघरों में लगातार एक साल तक चली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    अमिताभ बच्चन

    ताज़ा खबरें

    भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने केवल 1 टेस्ट मैच में की है कप्तानी, जानिए परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी मंदिर से सामने आया वीडियो  अनुष्का शर्मा
    अमेरिका से बहरीन तक भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, ओवैसी बोले- आतंकवाद पाकिस्तान से शुरू अमेरिका
    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान की हत्या की साजिश रचने वाला शार्पशूटर गिरफ्तार, घर के पास की थी रेकी मनोरंजन
    अमिताभ और दीलीप कुमार की 'शक्ति' का रीमेक बनाने की तैयारी, अगले साल होगी रिलीज मनोरंजन
    'बाहुबली' प्रभास की इस फिल्म में विलेन बनेंगे सैफ अली खान प्रभास
    फिल्मों में हीरो बनने से पहले वेटर और ड्राइवर का काम करते थे रणदीप हुड्डा हॉलीवुड समाचार

    सलमान खान

    लॉकडाउन में इन सितारों ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, अपनी खूबसूरत पेंटिग से जीता दिल बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 14' की शुरु हुई तैयारियां, इन सितारों को किया गया अप्रोच! टीवी शो
    वरुण धवन की फिल्म के नाम पर हो रही हैं फेक कास्टिंग, डायरेक्टर ने किया सावधान अक्षय कुमार
    बिग बॉस 14: पनवेल में फार्म हाउस से प्रोमो शूट करेंगे सलमान, जानिए क्या होगा खास! टीवी शो

    अमिताभ बच्चन

    ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस मुंबई
    फिर शुरु हो रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति', लॉकडाउन में ही करवाए जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन टीवी शो
    आयुष्मान खुराना भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच के शिकार, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    इस दिन ऑनलाइन रिलीज होगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'घूमकेतू', 'गुलाबो सिताबो' की भी संभावना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025