Page Loader
अनुष्का शर्मा ने पहनी महंगी मैटरनिटी ड्रेस, इतने में खरीद सकते हैं एक बाइक

अनुष्का शर्मा ने पहनी महंगी मैटरनिटी ड्रेस, इतने में खरीद सकते हैं एक बाइक

लेखन अंजली
Aug 27, 2020
06:44 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर अगले साल जनवरी में किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए अनुष्का की एक तस्वीर के साथ साझा की है। तस्वीर में अनुष्का ने एक मैटरनिटी ड्रेस पहनी हुई है जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि इतनी कीमत में एक बाइक आसानी से खरीदी जा सकती है। चलिए फिर अनुष्का की मैटरनिटी ड्रेस की कीमत जानें।

लुक

अनुष्का की मैटरनिटी ड्रेस वाली लुक

अनुष्का की इस मैटरनिटी ड्रेस वाले लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ कोई एक्सेसरीज नहीं पहनी हुई है और अपने लुक को बेहद सिंपल रखा हुआ है, लेकिन इसमें अनुष्का बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं हेयरस्टाइल के तौर पर बालों को एक साइड किया हुआ है जो उनके लुक को एक परफेक्ट फिनिशिंग दे रहा है। वैसे अनुष्का का फैशन सेंस इतना जबरदस्त है कि वो सिंपल रहते हुए भी बेहद स्टाइलिश दिखती हैं।

ट्विटर पोस्ट

देखिए विराट द्वारा किया हुआ ट्वीट

कीमत

अनुष्का की मैटरनिटी ड्रेस की कीमत

विराट द्वारा साझा की गई तस्वीर पर गौर फरमाएं तो उसमें अनुष्का एक काले रंग की सफेद पोल्का डोट वाली ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप देखा जा सकता है। क्लासी प्रिंट वाली इस ड्रेस की बाजूओं को रफल डिजाइन से पूरा किया हुआ है जो अनुष्का को न सिर्फ क्लासी बल्कि बेहद ही स्टाइलिश लुक दे रही है। अनुष्का की इस मैटरनिटी ड्रेस की कीमत लगभग 45,000 रूपये है।

ड्रेस

अनुष्का और नताशा ने पहनी एक जैसी ड्रेस

सोशल मीडिया पर अनुष्का के बेबी बंप वाली तस्वीर साझा होते ही उनके फैंस में काफी उत्सुकता और खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं लोगों को अनुष्का और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच समानताएं मिली हैं जिन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। दरअसल, दोनों महिलाओं ने गर्भावस्था के दौरान एक जैसे ही ड्रेस पहनी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

शादी

साल 2017 में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी

यह बात लगभग हर कोई जानता है कि अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर, 2017 में विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अनुष्का और विराट ने इटली के बोर्गो फिनोचिएटो नामक लक्जरी रेजार्ट में शादी की थी। इस दौरान दोनों के सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं इनकी शादी लंबे समय तक खूब सुर्खियां बटोरी थी। फैंस ने इस खूबसूरत कपल को 'विरुष्का' नाम दिया हुआ है।