NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कानूनी पचड़ों में फंसे सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी, लगा धोखाधड़ी का आरोप
    अगली खबर
    कानूनी पचड़ों में फंसे सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी, लगा धोखाधड़ी का आरोप

    कानूनी पचड़ों में फंसे सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी, लगा धोखाधड़ी का आरोप

    लेखन भावना साहनी
    Aug 26, 2020
    09:27 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुके हैं। अभिनेता के निधन के बाद सचिन को उनके फैंस से काफी सपोर्ट मिलने लगे हैं।

    कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सचिन को सुशांत की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सुसाइड ऑर मर्डर: अ स्टार वाज लॉस्ट' में देखा जाने वाला है।

    हालांकि, अब अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही सचिन कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं।

    आरोप

    सचिन ने दूसरे निर्माता को सुना दी कहानी- सनोज

    कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में निर्माता सनोज मिश्रा और मारुत सिंह ने सचिन पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

    उनका कहना है कि उन्होंने सचिन को फिल्म 'शशांक' के लिए साइन किया था जो सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड और नेपोटिज्म पर आधारित थी। जबकि सचिन ने यही कहानी दूसरे निर्माता-निर्देशक को सुना दी।

    हालांकि, उन्होंने यहां किसी भी निर्माता या निर्देशक का नाम नहीं लिया है।

    पेमेंट

    सचिन को दी गई थी एडवांस पेमेंट- सनोज

    हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनोज का कहना है, "हमने सचिन को उनका किरदार बताया था और जुलाई में उनके साथ वर्कशॉप भी रखी थी। लेकिन कुछ वक्त बाद सचिन ने वर्कशॉप पर आना ही छोड़ दिया। उन्होंने हमारे कॉल्स लेना भी बंद कर दिया है।"

    सनोज ने आगे कहा, "पहले सचिन ने हमारे साथ काम शुरु किया था। हमने उन्हें एडवांस भी किया था। हम प्री-प्रोडक्शन में ही लगभग एक करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।"

    जानकारी

    अदालत जाने के अलावा नहीं बचा कोई रास्ता- सनोज

    सनोज ने कहा, "हम मुंबई कोर्ट में जाने को मजबूर हैं। ताकि वह किसी और फिल्म में काम न करें और अगर फिल्म शूट हो गई है तो उस पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने हमारे साथ किए गए एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है।"

    गुप्ता का आरोप

    विजय शेखर गुप्ता ने सनोज पर लगाया सचिन के साथ धोखाधड़ी का आरोप

    कुछ समय पहले ही विजय शेखर गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सुसाइड ऑर मर्डर' का एक पोस्टर जारी किया गया था। जिसमें सचिन को देखा जा सकता है।

    अब इस मामले गुप्ता ने भी कहा है, 'सचिन ने हमारे साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उन्होंने सनोज के साथ भी किया था। लेकिन सनोज ने सचिन के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने जो कागज सचिन को दिए थे उनके कहीं भी सचिन का नाम नहीं लिखा था।'

    कॉन्ट्रैक्ट

    सनोज के कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है सचिन का नाम- विजय शेखर गुप्ता

    गुप्ता ने आगे बताया कि सनोज के कॉन्ट्रैक्ट में इस बात का भी जिक्र नहीं था कि सचिन को कितने पैसे दिए जा रहे हैं।

    गुप्ता ने कहा, "सचिन तिवारी एक मासूम बच्चा है, जिसे इस शहर के बारे में अभी कुछ भी नहीं पता। ऐसे में सनोज ने सचिन के साथ छोखाधड़ी की है।"

    विजय शेखर गुप्ता ने अपने बयान में यह भी बताया कि वह कभी सनोज मिश्रा से नहीं मिले हैं।

    प्रतिक्रिया

    सनोज ने कभी नहीं दी कोई पेमेंट- सचिन

    सचिन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "मै सनोज के साथ तीन-चार दिन रहा और ऐसा लग रहा था कि मैं कैद में हूं। पूरा दिन मुझे सिर्फ खिचड़ी खाने को मिलती थी। मैं अपने पैसों से स्नैक्स खरीदकर खाता था। वो लोग ठीक से खाना भी नहीं देते थे, फिल्म कैसे बनाएंगे?"

    सचिन ने बताया, "मैं वहां से भागकर अपनी बहन के पास आ गया। वह मुझे पैसे देने की बात कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कोई पेमेंट नहीं दी।"

    टिक-टॉक स्टार

    सुशांत की कार्बन कॉपी कहे जाते हैं सचिन

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सचिन तिवारी एक टिक-टॉक स्टार हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दिखने में वह काफी हद तक सुशांत सिंह राजपूत जैसे ही लगते हैं।

    उन्होंने अपनी टिक-टॉक वीडियोज से खूब सुर्खियां बटोरी थी। सुशांत का हमशक्ल होने की वजह से कई लोग उन्हें अभिनेता की कार्बन कॉपी भी कहते हैं। सचिन अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बायोपिक
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: कमल हासन की 'ठग लाइफ' की हालत पस्त, सातवें दिन रहा ऐसा हाल कमल हासन
    पहलगाम में बैसरन घाटी का दौरा करेगी संसदीय समिति, 28 जून को रवाना होगा दल जम्मू-कश्मीर
    बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' का दबदबा बरकरार, अब तक कमा डाले इतने करोड़ रुपये  अक्षय कुमार
    रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- कोहली को कप्तान बनाकर उनका संन्यास टाला जा सकता था रवि शास्त्री

    बॉलीवुड समाचार

    पाकिस्तानी अभिनेता हसन खान वेब सीरीज में निभाएंगे सुशांत का किरदार भारत की खबरें
    सलमान की हत्या की साजिश रचने वाला शार्पशूटर गिरफ्तार, घर के पास की थी रेकी मनोरंजन
    अमिताभ और दीलीप कुमार की 'शक्ति' का रीमेक बनाने की तैयारी, अगले साल होगी रिलीज मनोरंजन
    'बाहुबली' प्रभास की इस फिल्म में विलेन बनेंगे सैफ अली खान प्रभास

    मनोरंजन

    कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने दिया सुशांत सिंह राजपूत के योगदान को सम्मान, बहन ने लिया अवॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस बॉलीवुड समाचार
    वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं विपुल शाह बॉलीवुड समाचार
    नोरा फतेही का 'पछताओगे' फीमेल वर्जन विवादों में, बियॉन्से को कॉपी करने का आरोप बॉलीवुड समाचार

    बायोपिक

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बन रही है बायोपिक, टीज़र हुआ रिलीज़ भारत की खबरें
    कंगना रनौत करेंगी खुद की बायोपिक डायरेक्ट, क्या दिखेंगे करण जौहर और ऋतिक रोशन? करण जौहर
    चुनाव परिणाम के बाद इस तारीख को रिलीज़ होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक नरेंद्र मोदी
    इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल की बनेगी बायोपिक, यह अभिनेत्री निभा सकती है लीड रोल बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की CBI जांच की सिफारिश बॉलीवुड समाचार
    क्या अर्णब गोस्वामी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं राम गोपाल वर्मा? करण जौहर
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है? बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI करेगी जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की अनुशंसा नीतीश कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025