Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
  • राजनीति

    पंजाब: विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Aug 26, 2020, 08:04 pm
    पंजाब: विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
  • पंजाब में 28 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार तक राज्य के 23 विधायकों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कुछ अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

    इस बात की जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी है।

    इतनी संख्या में विधायकों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है।

  • इस खबर में
    कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही मिलेगा विधानसभा में प्रवेश इन विधायकों के हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि विधानसभा को कराया जा रहा है सैनिटाइज अकाली दल का कोई भी विधायक विधानसभा सत्र में नहीं होगा शामिल इन मंत्रियों के भी हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि गुरुवार को सामने आई संक्रमितों की अंतिम संख्या भारत और पंजाब में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति
  • रिपोर्ट

    कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही मिलेगा विधानसभा में प्रवेश

  • बता दें 28 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही विधानसभा में प्रवेश देने का निर्णय किया गया है।

    इसके चलते विधानसभा सदस्य और कर्मचारियों की कोरोन जांच के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया है। इस जांच शिविर में ही इन विधायकों के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    संक्रमितों में सबसे ज्यादा 13 विधायक कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल के सात और आम आदमी पार्टी के तीन विधायक हैं।

  • पुष्टि

    इन विधायकों के हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

  • द टि्ब्यून के अनुसार संक्रमित विधायकों में कांग्रेस के गुरप्रीत कांगड़, सुखजिंदर रंधावा, शाम सुंदर अरोड़ा, हरदयाल कंबोज, मदन लाल जलालपुर, अजैब सिंह भट्टी, डॉक्टर धर्मवीर अग्निहोत्री, अमित विज, हरजोत कमल, अमरीक सिंह ढिल्लों, बलविंदर सिंह धालीवाल, परगट सिंह, संजीव तलवार, नजर सिंह मनशाहिया शामिल हैं।

    शिरोमणि अकाली दल में मनप्रीत सिंह अयाली, एनके शर्मा, रोजी बारकंदी, गुरप्रताप सिंह वडाला, लखबीर सिंह लोधीनंगल, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा और AAP के मनजीत सिंह बिलासपुर और कुलवंत सिंह पंडोरी शामिल हैं।

  • जानकारी

    विधानसभा को कराया जा रहा है सैनिटाइज

  • विधानसभा सत्र को लेकर पिछले सप्ताह पूरी विधानसभा को सैनिटाइज किया गया था, लेनिक अब विधायकों के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को फिर से पूरी विधानसभा को सैनिटाइज किया जाएगा। इसी तरह पटल पर रखे जाने वाले सभी दस्तावेज भी सैनिटाइज होंगे।

  • मजबूरी

    अकाली दल का कोई भी विधायक विधानसभा सत्र में नहीं होगा शामिल

  • विधानसभा सत्र को लेकर मंगलवार को AAP और शिरोमणि अकाली दल के विधायकों की बैठक हुई थी।

    इसमें कोरोना संक्रमित पाए गए विधायक भी शामिल थे। नियम के मुताबिक कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पांच दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा।

    ऐसे में अब विधानसभा सत्र में AAP के दो ही विधायक हिस्सा ले सकेंगे। इसके उलट अकाली दल का के किसी भी विधायक को सत्र में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा।

  • मंत्री

    इन मंत्रियों के भी हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि

  • HT के अनुसार पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा कोरोना की चपेट में आने वाले पहले मंत्री, लेकिन अब वह उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

    उनके अलावा जेल और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने विभाग के एक अधिकारी के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हो गए थे।

    इसी तरह राजस्व मंत्री गुरप्रीत कांगर, उद्योग मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी भी संक्रमित हो चुके हैं।

  • जानकारी

    गुरुवार को सामने आई संक्रमितों की अंतिम संख्या

  • पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने कहा विधायक खुद का परीक्षण जिला स्तर पर या सत्र से पहले चंडीगढ़ में करा रहे हैं। संक्रमित पाए जाने वाले सदस्यों की अंतिम संख्या गुरुवार शाम तक सामने आएगी। निगेटिव रिपोर्ट वाले ही विधानसभा में जा सकेंगे।

  • संक्रमण

    भारत और पंजाब में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

  • भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,151 नए मामले सामने आए और 1,059 की मौत हुई है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 32,34,474 हो गई है, वहीं 59,449 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,07,267 हो गई है।

    इसी तरह पंजाब में 1,516 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 44,577 पर पहुंच गई है। इसी राज्य में अब तक 1,178 की मौत हो चुकी है।

  • भारत
  • आम आदमी पार्टी समाचार
  • पंजाब
  • विधानसभा
  • कोरोना वायरस
  •  
ताज़ा खबरें
  • SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    देश
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021