NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यालय और घर के 10 कर्मचारी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
    देश

    राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यालय और घर के 10 कर्मचारी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

    राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यालय और घर के 10 कर्मचारी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 27, 2020, 09:18 pm 0 मिनट में पढ़ें
    राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यालय और घर के 10 कर्मचारी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

    कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार वैक्सीन निर्माण के साथ टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही हैं। प्रतिदिन बढ़ती टेस्टिंग की संख्या से नए मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। राजस्थान में भी तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यालय और उनके निवास पर तैनात कुल 10 कर्मचारियों के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई।

    नियमित जांच के दौरान हुई संक्रमण की पुष्टि

    न्यूज 18 के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय और निवास के सभी कर्मचारियों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। गुरुवार को उनमें से 10 अधिकारी और कर्मचारियों के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकतर कर्मचारियों के कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। इसी तरह उन्हें कोई भी परेशानी होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    कर्मचारियों के संपर्कों को भी किया जा रहा है क्वारंटाइन

    चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित मिले सभी कर्मचारियों के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। अब तक सामने आ चुके सभी संपर्कों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है और उनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसी तरह सभी कर्मचारियों के परिवार वालों की भी कोरोना की जांच की जा रही है। सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री की सेहत पर भी नजर रखी जा रही है।

    राज्यपाल के कार्यालय का भी एक कर्मचारी हुआ संक्रमित

    बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास के कर्मचारियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यालय के कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की गई थी। इसमें उनके एक कर्मचारी के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे भी होम क्वारंटाइन किया गया है।

    फलौदी विधायक भी हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

    बता दें कि गत 18 अगस्त को राजस्थान के फलौदी से विधायक पब्बाराम बिश्नोई के भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वह वर्तमान में होम क्वारंटाइन में हैं। विधायक ने गत शुक्रवार को विधानसभा सत्र में हिस्सा भी लिया था। उनके परिवार की जांच में उनके पोते के भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसे भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वर्तमान में किसी को भी विधायक से नहीं मिलने दिया जा रहा है।

    भारत और राजस्थान में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,760 नए मामले सामने आए और 1,023 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। देश में कुल मामलों की संख्या 33,10,234 हो गई है, वहीं 60,472 की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,25,991 है। राजस्थान में संक्रमितों की कुल संख्या 75,303 पहुंच गई है और अब तक 998 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    अशोक गहलोत
    विधानसभा
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: इंडियन मुजाहिदीन ने मुंबई हवाई अड्डे को दी हमले की धमकी, अलर्ट जारी मुंबई
    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पुलिस हिरासत में, अभिनेत्री ने दर्ज की थी शिकायत राखी सावंत
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: कैमरून ग्रीन का पहला टेस्ट खेलना मुश्किल, स्टीव स्मिथ ने किया खुलासा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    फोनपे यूजर्स अब दूसरे देशों में भी कर सकते हैं UPI भुगतान, यहां उपलब्ध है सुविधा फोनपे

    राजस्थान

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल मुस्लिम
    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत सचिन पायलट
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली

    अशोक गहलोत

    राजस्थान: सचिन पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल- वसुंधरा राजे पर क्यों नहीं की कार्रवाई राजस्थान
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, रात 12 बजे के बाद बंद करने होंगे बार-क्लब राजस्थान
    सचिन पायलट चुनावी साल में ताकत दिखाने को तैयार, 16 जनवरी से शुरू करेंगे रैलियां सचिन पायलट
    राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, पुलिस हिरासत में 40 से ज्यादा लोग राजस्थान

    विधानसभा

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार शशि थरूर
    झारखंड: केजरीवाल की तर्ज पर बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री सोरेन, "भाजपा का पर्दाफाश" करने का इरादा झारखंड
    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023