एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ये वीडियो एडिटिंग ऐप्स हैं बेहतरीन
क्या है खबर?
आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हैं। उन पर वे फोटोज और वीडियोज अपलोड करते हैं, लेकिन उससे पहले वो उन्हें एडिट करते हैं।
पर्सनल उपयोग के अलावा कई लोग अपने प्रोफेशन से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करते हैं। इसलिए वे उन्हें अपलोड करने से पहले एडिट कर बेहतर बनाते हैं।
कई सारी ऐसी बेहतरीन ऐप्स हैं, जिनसे एंड्रायड और आईफोन यूजर्स वीडियो एडटिंग कर सकते हैं।
#1
पॉवरडायरेक्टर
वीडियो एडिटिंग के लिए पॉवरडायरेक्टर एक बेहतरीन ऐप है। इसमें आसानी से वीडियो को ट्रिम और कलर एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही साउंड और वॉयस ओवर लगा सकते हैं।
हाई क्वालिटी वाली वीडियो पोस्ट करने के लिए इसमें 4k रिज़ॉल्यूशन की सुविधा भी है।
वहीं अगर रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो थोड़ा हिल गया था या ब्लर हो गया तो इसके जरिये उसे भी ठीक कर सकते हैं।
इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर 4.6 रेटिंग मिली है।
#2
क्विक
क्विक ऐप भी वीडियो एडटिंग के लिए अच्छी है। गैलरी, फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट्स से 200 तक फोटोज और वीडियोज इसमें ऐड कर सकते हैं।
ऐप पर उपलब्ध म्यूजिक या कस्टम ऑडियो वीडियो में लगा सकते हैं।
इसमें कई वीडियो फिल्टर भी हैं। इसके जरिये आप वीडियो में किसी भी हिस्से को स्लो मोशन में बदल सकते हैं या तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।
इसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.7 और ऐप स्टोर पर 4.9 रेटिंग दी गई है।
#3
VSCO
VSCO से बहुत ही आसानी से वीडियो को एडिट किया जा सकता है। वीडियो कोलाज और मोंटाज आदि बनाने के लिए यह अन्य वीडियो ऐप्स से ज्यादा अच्छी और अलग है।
अन्य एप्स की तरह इसमें भी वीडियोज को एडिट करने के लिए कई फिल्टर उपलब्ध हैं। साथ ही इस ऐप पर वीडियो के साथ-साथ फोटो भी एडिट कर सकते हैं।
इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर 4.3 रेटिंग दी गई है।
#4
किनेमास्टर
किनेमास्टर में वीडियो एडिटिंग के लिए कई फंकी फिल्टर दिए गए हैं। यह आपको यह 30fps के साथ 4K वीडियो को एक्सपोर्ट करने की सुविधा देती है।
इसमें वीडियो को एडिट करने के लिए कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.4 रेटिंग दी गई है। वहीं ऐप स्टोर पर इसे 4.7 रेटिंग मिली है।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह 83MB की और आईफोन यूजर्स के लिए यह 145.3MB की है।
#5
इंशोट
इंशोट एक लोकप्रिय वीडियो और फोटो एडिटिंग ऐप है। इस पर एडिट की गई वीडियोज को फेसबुक, इंस्टाग्राम, IGTV और चिंगारी आदि जैसी सोशल मीडिया ऐप्स पर शेयर कर सकते हैं।
इसके जरिये आप वीडियो में म्यूजिक, वॉयस ओवर, टेक्स्ट और इमोजीज ऐड कर सकते हैं। आप वीडियो की क्वालिटी HD या 4K रख सकते हैं।
इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर 4.8 रेटिंग दी गई है। ये सभी ऐप्स वीडियो एडिटिंग के लिए बेहतरीन हैं।