NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कन्नौज: प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी; ग्रामीणों ने सिर मुंढा, मुंह काला कर गांव में घुमाया
    अगली खबर
    कन्नौज: प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी; ग्रामीणों ने सिर मुंढा, मुंह काला कर गांव में घुमाया

    कन्नौज: प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी; ग्रामीणों ने सिर मुंढा, मुंह काला कर गांव में घुमाया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 27, 2020
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक प्रेमी जोड़े को सिर मुंडवाकर और मुंह काला कर गांव में घुमाने की घटना सामने आई है।

    यह घटना कन्नौज के गुरसहायगंज इलाके की बताई जा रही है। यहां ग्रामीणों ने एक महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था।

    इसके बाद उन्होंने दोनों का सिर मुंडवाया, उनका मुंह काला किया और उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।

    आसपास के लोग तमाशबीन बने हुए घटना का वीडियो बनाते रहे।

    जानकारी

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के लोग प्रेमी जोड़े के पीछे-पीछे थाली और कटोरा आदि बजाते हुए चल रहे हैं। वो प्रेमी जोड़े पर तरह-तरह की फब्तियां भी कस रहे हैं।

    घटना

    एक साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव के ही एक 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा।

    ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है और व्यक्ति अक्सर महिला के घर आता-जाता था। दोनों को पहले कई बार टोका जा चुका था।

    जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह गांव के कुछ युवकों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

    मामला

    ग्रामीणों ने कानून को नजरअंदाज करते हुए खुद दी सजा

    युवकों के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने दोनों को बंधक बना लिया।

    बाद में ग्रामीणों ने कानून की परवाह न करते हुए दोनों को सजा देने का फैसला कर लिया।

    बताया जा रहा है कि लोगों ने पहले प्रेमी जोड़े की पिटाई की और फिर उनके सिर मुंडवा दिया और चेहरे पर कालिख पोत दी।

    बाद में दोनों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

    जांच

    दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

    सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और प्रधान को इसकी जानकारी हुई।

    मामले की जानकारी मिलने पर गांव के प्रधान ने लोगों को फटकार लगाते हुए प्रेमी जोड़े को छुड़ाकर घर भेजा। मामले को लेकर गांव में पंचायत चल रही है।

    आजतक के मुताबिक, मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रेमी जोड़े से मुलाकात की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    उत्तर प्रदेश

    असम में बाढ़ से 89 लोगों की मौत, बिहार के भी 10 जिलों में घुसा पानी बिहार
    नोएडा: बंदूक की नोक पर पर्स लूटा, ATM पिन पूछने वापिस आये तो पुलिस ने दबोचा नोएडा
    केंद्र की राज्यों के साथ बैठक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दिए ये सुझाव दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: बेटे की बुरी आदतों से परेशान था पिता, सुपारी देकर करवा दी हत्या हत्या

    सोशल मीडिया

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को और भी बेहतरीन बनाने के लिए ऐसे ऐड करें म्यूजिक इंस्टाग्राम
    तेलंगाना: बंदर को पेड़ से लटकाकर मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार तेलंगाना
    ऐसे बनाएं अपना फेसबुक अवतार, कमेंट और मैसेज में भेजें स्टिकर्स फेसबुक
    अलीगढ़: 4,000 रुपये के लिए अस्पताल के कर्मचारियों ने मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025