LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर आपत्तिजनक वीडियो साझा की, विवाद बढ़ने पर हटाई
ट्रंप ने बराक ओबामा की आपत्तिजनक वीडियो साझा की फिर डिलीट कर दी

डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर आपत्तिजनक वीडियो साझा की, विवाद बढ़ने पर हटाई

लेखन आबिद खान
Feb 07, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार पूर्व राष्ट्रपतियों को निशाना बनाते रहे हैं। अब उन्होंने एक और विवादित कदम में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की एक आपत्तिजनक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें ओबामा दंपत्ति को बंदर के तौर पर दिखाया गया। विवाद बढ़ने पर ट्रंप ने ये वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन माफी मांगने से भी इनकार किया है।

मामला

वीडियो में क्या था?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट के वीडियो साझा कर दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बैलेट की गिनती करने वाली कंपनी डोमिनियन वोटिंग सिस्टम्स ने ट्रंप के खिलाफ गड़बड़ी की थी। 'द लायन स्लीप्स टुनाइट' गाने पर बनी इस वीडियो के आखिरी कुछ सेकंड में ओबामा दंपत्ति का चेहरा बंदर के शरीर के ऊपर लगा हुआ दिखाया गया। ट्रंप पहले भी कई बार 2020 चुनाव में गड़बड़ी का मुद्दा उठा चुके हैं।

विरोध

ट्रंप की सफाई- पूरा वीडियो नहीं देखा था

वीडियो सामने आते ही चौतरफा विरोध होने लगा। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने ट्रंप के इतिहास का काला धब्बा बताया। उन्होंने कहा, "आने वाले समय में अमेरिकी लोग ओबामा दंपत्ति को सम्मानित शख्सियतों के तौर पर याद करेंगे, जबकि ट्रंप को इतिहास के एक काले अध्याय की तरह पढ़ा जाएगा।" बाद में ट्रंप ने वीडियो डिलीट की, लेकिन कहा, "मैंने कोई गलती नहीं की। वीडियो पोस्ट करने से पहले मैंने सिर्फ शुरुआत देखी थी।"

Advertisement