01 Jun 2020
बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बाद भी लॉकडाउन में ढील क्यों दे रहा है भारत?
भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किया गया लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार को खत्म हो गया। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1.90 लाख के पार पहुंच गई है।
तमिलनाडु: युवक ने घर जाने के लिए चुराई बाइक, दो सप्ताह बाद कोरियर से वापस भेजी
लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए कई 'पापड़ बेलने' पड़े हैं। इनमें हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा से लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संघर्षपूर्ण यात्राएं शामिल हैं।
नर्सिंग कोर्स करने बाद नर्स के अलावा चुन सकते हैं ये करियर विकल्प
कई बार ऐसा होता है कि कोई कोर्स करने के बाद उस क्षेत्र में नौकरी करना आपको अच्छा नहीं लगता है और आप अन्य विकल्प ढूंढते हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने दी शूटिंग की इजाजत, नियमों के साथ शुरु होगा फिल्मों पर काम
कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सभी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की भी शूटिंग रोक दी गई थी।
Rajasthan Board: 10वीं और 12वीं की डेटशीट हुई जारी, 18 जून से होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की बची हुईं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले, किसानों को मिलेगी फसलों की बेहतर कीमत
कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई।
EC ने की घोषणा, राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होंगे चुनाव
देश के सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर आगामी 19 जून को चुनाव और तगणना होगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा कर दी है।मतदान सुबह 9 बजे शुरू होगा और उसके बाद मतगणना होगी।
लिमिटेड ओवर्स में कोहली के स्कोर का पीछा करने की प्रशंसा करते हैं स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज हैं।
व्हॉट्सऐप अकाउंट को हैकर्स से बचाने में कारगर हैं ये टिप्स, जानिए क्या करना है
मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप आज के समय में लोगों की जरूरत बन गया है। कुछ लोग तो इस ऐप के जरिए अपना कारोबार भी संचालित करते हैं और वे ऐप पर अपनी निजी या बैंक संबंधित जानकारी दूसरे लोगों के साथ साझा करते हैं।
#2020: जून महीने में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों की सूची
साल के प्रत्येक महीने में ऐसे कई दिन होते हैं जो किसी विशेष घटना को स्मरण करने के लिए मनाए जाते हैं। इन दिवसों के बारे में जानने से हमारे सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
सोनू सूद के नाम पर चल रही है पैसों की धोखाधड़ी, अभिनेता ने खुद किया सावधान
देशभर के लोग इस समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन से परेशान हैं।
घंटे भर में वापस लिया गया CAPF कैंटीनों में विदेशी उत्पादों की बिक्री रोकने का फैसला
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों पर 1,026 विदेशी उत्पादों की बिक्री रोकने संबंधी फैसले को वापस ले लिया है। मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही नया आदेश जारी किया जाएगा।
इस इमेज को वॉलपेपर पर न लगाएं, क्रैश हो रहा है एंड्रॉयड फोन
स्मार्टफोन में वॉलपेपर लगाने का चलन बहुत पुराना है। स्मार्टफोन यूजर्स कुछ अच्छी इमेज को वॉलपेपर के रूप में सेट कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इमेज ऐसी भी आई है जिसे वॉलपेपर के रूप में सेट करने मात्र से आपका एंड्रॉयड फोन पूरी तरह से क्रैश हो सकता है।
बहन और बच्चों के लिए फ्लाइट बुक करने की फेक खबर पर भड़क पड़े अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम कोरोना वायरस के समय में काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की काफी मदद की है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस महामारी के बारे में लोगों में भी जानरुकता फैलाई है।
आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए है खास, हुई हैं ये चीजें
एक जून की तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फैंस के लिए काफी यादगार है।
जहां तक संभव होगा विमानों में खाली छोड़ी जाएंगी बीच की सीटें- DGCA
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस से जितना संभव हो सके, उतना विमानों में बीच की सीट खाली छोड़ने का अनुरोध किया है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाती हैं तो उन्हें यात्रियों को उनकी सुरक्षा के लिए फेस मास्क और शील्ड जैसे उपकरण देने होंगे।
LIC सहित कई भर्तियों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन
जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE), हैदराबाद के अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (EFLU) और गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के CEO शिबाशीष सरकार हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
देशभर में लॉकडाउन लगभग खत्म हो चुका है। बाजारों में फिर से हलचल देखी जाने लगी है।
रसोई की इन पांच चीजों को रोजाना करना चाहिए साफ, दूर होंगी कई बीमारियां
रसोई घर की सबसे अहम जगह होती है और यहां चीजों की रोजाना सफाई होनी चाहिए अन्यथा उनमें कीटाणुओं की वृद्धि हो सकती है।
अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन, ट्रंप को ले जाना पड़ा बंकर के अंदर
एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत के खिलाफ पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन लगातार छठवें दिन भी जारी रहे। प्रदर्शनों के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा और लूटपाट भी देखने को मिल रही है।
कोरोना वायरस: दिल्ली ने एक सप्ताह के लिए सील किए अपने सभी बॉर्डर
केंद्र सरकार की ओर से सोमवार से देश में 'अनलॉक 1' की दिशा-निर्देश लागू करने के कारण जहां सभी राज्यों में आवागमन के लिए लागू पाबंदिया हटा दी गई थी, वहीं दिल्ली सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अपने बॉर्डर सील कर दिए।
आज से ट्रेनिंग पर लौटेंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर्स, फिलहाल 13 खिलाड़ी रहेंगे मौजूद
कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही इंटरनेशनल क्रिकेट पर रोक लगी है।
हमेशा अपने गानों के जरिए दिलों में जिंदा रहेंगे वाजिद खान, सुनिए उनके कुछ खूबसूरत नग्में
बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
#WorldMilkDay: दूध के सेवन से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए कैसे
हर साल विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) 1 जून को मनाया जाता है।
आज से हरियाणा सरकार ने पूरी तरह से खोला दिल्ली-गुरूग्राम बॉर्डर
हरियाणा सरकार ने दिल्ली-गुरूग्राम सीमा को पूरी तरह से खोल दिया है। अप्रैल के बाद ये पहली बार है जब इस सीमा को गैर-जरूरी आवागमन और सेवाओं के लिए भी खोला गया है।
पिता बनने वाले हैं हार्दिक पंड्या, मंगेतर नताशा ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान
बीते रविवार को अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा स्टैंकोविच ने घोषणा की कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।
कोरोना वायरस: सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले और मौतें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8,392 नए मामले सामने आए। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं और इसी के साथ भारत सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।
आज से शुरू हुईं 200 ट्रेनें, पहले दिन 1.45 लाख से अधिक लोग करेंगे यात्रा
लॉकडाउन में रियायत के बीच आज से 200 यात्री ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। इन ट्रेनों में पहले दिन यात्रा के लिए 1.45 लाख से ऊपर यात्रियों ने टिकट बुक की है। वहीं जून के पूरे महीने में 26 लाख लोगों के यात्रा करने का अनुमान है।
PUBG मोबाईल में इन बंदूकों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं प्रो गेमर्स
PUBG शानदार बैटल रॉयल का अनुभव देता है जिसमें एक प्लेयर 100 अन्य प्लेयर्स के साथ चिकन डिनर हासिल करने के लिए जंग करता है।
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का COVID-19 की वजह से 42 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड की दुनिया से अब एक और दुखद खबर सामने आई है। 42 साल के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का रविवार रात निधन हो गया।
मेधावी छात्रों को मिलती हैं ये स्कॉलरशिप, जानें कब होते हैं आवेदन
आज के समय में पढ़ाई इतनी मंहगी हो गई कि आर्थिक वर्ग के कमजोर परिवार के बच्चे अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों को मदद के लिए की स्कॉलरशिप दी जाती हैं।
बॉलीवुड के अजीबों-गरीब फोबिया, किसी को फलों का तो किसी को अपनी ही हंसी से डर!
इस दुनिया में कोई ऐसा नहीं है जिसे कभी किसी चीज से डर ना लगता हो।
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये फैब्रिक, चिपचिपी गर्मी में भी आपको रखेंगे सुपरकूल
गर्मी के मौसम का आगाज हो चुका है। ऐसे में सबका मन कुछ ऐसा पहनने का करता है जो इस मौसम में बॉडी को कूल रखे और ट्रेंडिंग भी हो।
31 May 2020
क्या महक चहल बनेंगी एकता कपूर की नई 'नागिन'? शुरु हुई सीजन 5 की तैयारी
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एकता कपूर के शो 'नागिन 4' को बिना किसी अंत के ही बंद करने का ऐलान किया गया था।
BECIL Recruitment: 8वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) नोएडा ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
महाराष्ट्र: 'मिशन बिगिन अगेन' के तहत तीन चरणों में दी जाएंगी लॉकडाउन में रियायतें
कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने आज लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए अपनी योजना पेश की। 'मिशन बिगिन अगेन' नामक इस योजना में 3 जून से लेकर 8 जून तक तीन चरणों में लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान किया गया है।
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज इस दिन लेंगे सात फेरे, पिता ने की पुष्टि
सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मिहीका बजाज के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था।
अहमदाबाद: अस्पताल ने पहले परिवार को सौंपा मरीज का शव, फिर कही जिंदा होने की बात
विवादों के केंद्र में चल रहे अहमदाबाद सिविल अस्पताल से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल ने एक व्यक्ति के परिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी अन्य व्यक्ति का शव पकड़ा दिया और उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
NIOS ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए नई डेटशीट जारी कर दी है।
नंगी आंखों से इस टेस्ट के जरिये लगाया जा सकता है कोरोना वायरस का पता- स्टडी
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए अलग-अलग देशों में लागू किए लॉकडाउन में ढील दी जा रही है।
'थ्री इडियट्स' के सोनम वांगचुक की अपील पर बॉलीवुड सितारों ने किया चाइनीज सामान का बहिष्कार
आजकल आम से लेकर खास तक हर कोई सोशल मीडिया पर सक्रिय हो चुका है और लोग अपनी बात दुनिया के सामने रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।
कोरोना वायरस संकट में नौकरी ढूंढने में आपकी मदद करेंगी ये टिप्स
एक अच्छी नौकरी करने का सपना सभी देखते हैं। अच्छी सैलरी वाली नौकरी ढूंढना आसान बात नहीं होती।
नेपाली संसद में पेश हुआ भारतीय क्षेत्र को नेपाल में दिखाने वाले नक्शे से संबंधित बिल
भारतीय क्षेत्र को नेपाली क्षेत्र के तौर पर दर्शाने वाले नए नक्शे को मंजूरी दिलाने के लिए नेपाली सरकार ने अपनी संसद में संविधान संशोधन बिल पेश कर दिया है। देश के कानून मंत्री शिवमाया तुम्बाहांगफे ने सरकार की ओर ये बिल पेश किया।
महाराष्ट्र: अस्पतालों के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो में तोड़ा दम
महाराष्ट्र के ठाणे में अस्पतालों की लापरवाही का मामला सामने आया है। इस लापरवाही का खामियाजा एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
कोरोना वायरस संकट: दिल्ली ने केंद्र सरकार से मांगी 5,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद
दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 5,000 करोड़ रुपये की मदद मांगी है।
कोरोना वायरस महामारी ने कंपनियों में हो रही नई भर्तियों को कैसे प्रभावित किया है?
कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के जीने के तौर-तरीके बदल दिए हैं। अब लोग घर से बाहर निकलने से डरते हैं और किसी भी चीज को हाथ लगाने से पहले कई बार सोचते हैं।
'फिलहाल पार्ट 2' की फेक कास्टिंग करने पर भड़क पड़े अक्षय कुमार, फैंस को किया सावधान
लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में लोगों की कमाई बंद हो चुकी है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इस समय काफी बुरे दौर का सामना कर रही है।
फिरोजाबाद: रेलवे कर्मचारियों ने प्रवासी मजदूरों पर फेंके बिस्किट, एक अधिकारी निलंबित
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रवासी मजदूरों पर बिस्किट फेंकने के मामले में एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी समेत आठ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अलग-अलग भाषाओं में 100 वाक्य सीखाने के लिए मोबाइल ऐप लाएगी सरकार
भाषाई आधार पर देश के लोगों और छात्रों को जोड़ने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है।
लॉकडाउन में घर बैठे इंटर्नशिप करने का मौका दे रही दिल्ली यूनिवर्सिटी, जल्द करें आवेदन
कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन का चौथा चरण आज समाप्त हो जाएगा।
लॉकडाउन के आखिरी सप्ताह में बढ़ी चिंता, कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज इजाफा
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है।
'मन की बात' में बोले प्रधानमंत्री- अन्य देशों की तुलना में भारत में कम फैला कोरोना
आज रेडियो पर अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से संबंधित कई मुद्दों पर बोले। उन्होंने कहा कि देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ी है और अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना वायरस कम फैला है।
कोरोना वायरस संकट में आजमायें ये टिप्स, नहीं होगी किसी भी तरह की आर्थिक समस्या
कोरोना वायरस महामारी किसी बुरे सपने की तरह है जिसने देश और दुनिया को झंझोर दिया है और लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न कर दी है।
फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट
अभिनेत्री जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद भी अपने विचारों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार
आंध्र प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (APCOB), राष्ट्रीय संग्रहालय, HMT मशीन टूल्स लिमिटेड और केंद्रीय विनिर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (CMIT) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
लगभग 40 प्रतिशत श्रमिक स्पेशल ट्रेनें हुईं लेट, कुछ दो दिन बाद मंजिल पर पहुंचीं
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए सरकार ने 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत ट्रेनें समय से लेट चलीं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड भूल गए हैं तो कोई टेंशन नहीं, ऐसे करें रीसेट
आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े हुए हैं।
कोरोना वायरस: शनिवार को मिले 8,000 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 1.82 लाख पार
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,82,143 पहुंच गई है। इनमें से 89,995 सक्रिय मामले है और 86,984 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 5,000 से पार हो गई है।
कोरोना वायरस: सरकार की प्रतिक्रिया पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल, कहा- कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ शुरू
देश में दो महीनों से भी ज्यादा समय से जारी लॉकडाउन की पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दी जा रही है।
क्या कोरोना वायरस की वजह से वरुण-नताशा और रणबीर-आलिया 2021 में करेंगे शादी?
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इससे बचने के लिए लोगों को सिर्फ घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के मुकाबले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है?
क्रिकेट के मैदन पर भारत और पाकिस्तान की राइवलरी तो हर किसी को पता है और जब ये टीमें आमने-सामने होती हैं तो क्रिकेट फैंस का रोमांच चरम पर होता है।
टिड्डियों से संबंधित पांच हैरान कर देने वाल तथ्य, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप
पिछले कुछ महीनों से टिड्डियों के आतंक की अचानक सुर्खियां बनने लगी हैं।
सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ NASA-SpaceX का मानवयुक्त मिशन, निजी कंपनी की है पहली अंतरिक्ष यात्रा
अमेरिका ने अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने SpaceX के साथ मिलकर इतिहास रचते हुए रात करीब 1 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39-A से मानवयुक्त रॉकेट को लॉन्च कर दिया।