NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / #2020: जून महीने में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों की सूची
    अगली खबर
    #2020: जून महीने में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों की सूची

    #2020: जून महीने में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों की सूची

    लेखन अंजली
    Jun 01, 2020
    05:43 pm

    क्या है खबर?

    साल के प्रत्येक महीने में ऐसे कई दिन होते हैं जो किसी विशेष घटना को स्मरण करने के लिए मनाए जाते हैं। इन दिवसों के बारे में जानने से हमारे सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

    आज हम आपको इस महीने यानि जून में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आपको इन दिवसों के महत्व को सरलता से समझने में काफी मदद करेगी। आइए इन दिवसों के बारे में जानते हैं।

    #1, #2

    जून के पहले दो दिन होते हैं ये विशेष दिवस

    1 जून: महीने का पहला दिन विश्व दुग्ध दिवस के साथ-साथ वैश्विक माता-पिता दिवस और अंतर्राष्ट्रीय रीफ जागरूकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

    2 जून: इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि यौनकर्मियों की नैतिकता और काम करने की स्थिति के बारे में गंभीरता से सोचा जा सके। इस दिन को तेलंगाना गठन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

    #3, #4, #5

    जागरूकता फैलाने के लिए मनाए जाते हैं ये दिवस

    3 जून: संयुक्त राष्ट्र की घोषणा पर पर्यावरण के अनुकूल प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

    4 जून: बच्चों के खिलाफ हिंसा पर जागरूकता के लिए इस दिन 'इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रेन विकटम ऑफ एग्रेशन' मनाया जाता है।

    5 जून: इस दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

    #6, #7, #8

    7, 8 और 12 जून को मनाए जाते हैं ये दिवस

    7 जून: खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    8 जून: इस दिन विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को बीमारी के बारे में जागरुक किया जा सके। इसी दिन विश्व महासागर दिवस भी मनाया जाता है।

    12 जून: बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के पूरे में मनाया जाता है।

    #9, #10, #11

    इन दिनों के बारे में जानकारी रखना भी है जरूरी

    14 जून: यह दिन विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है जो रक्तदान के महत्व को बताता है।

    15 जून: विभिन्न गतिविधियों के लिए पवन ऊर्जा के महत्व को दर्शाने के लिए इस दिन विश्व पवन दिवस मनाया जाता है। इसी दिन विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस भी मनाया जाता है।

    17 जून: यह दिन विश्व कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन दिवस और विश्व सूखा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    #12, #13, #14

    इन दिनों का भी है विशेष महत्व

    19 जून: इस दिन को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन को विश्व सौहार्द दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

    20 जून: इस दिन को लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय निस्टागमस दिवस और विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    21 जून: इस दिन को विश्व संगीत दिवस के साथ-साथ विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और पितृ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    #15, #16, #17

    इन दिनों की भी है विशेष अहमियत

    22 जून: वर्षावनों की सुरक्षा समस्याओं को उठाने के लिए इस दिन विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है।

    23 जून: इस दिन को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस और विश्व विधवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    26 जून: इस दिन तीन दिवस मनाए जाते हैं। पहला क्षमा दिवस, दूसरा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस और तीसरी अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

    जानकारी

    महीने के अंतिम दिन मनाए जाते हैं ये विश्व प्रसिद्ध दिवस

    जून के अंतिम दिन को क्षुद्रग्रह साइबेरियन तुंगुस्का की याद में विश्व क्षुद्रग्रह दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा दुनिया इस दिन को सोशल मीडिया दिवस के रूप में भी मनाती है

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    लाइफस्टाइल

    इस आसान तरीके से घर पर ही तैयार करें पिज्जा औरिगैनो मसाला रेसिपी
    अब छोटी-छोटी चीजों को कहीं भी रखकर नहीं भूलेंगे आप, बस अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स लाइफ हैक्स
    स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है बादाम के दूध का सेवन, जानें इसके अद्भुत फायदे लाइफस्टाइल
    लॉकडाउन: घर बैठे इस तरह चमकाएं अपनी ज्वैलरी कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025