NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बहन और बच्चों के लिए फ्लाइट बुक करने की फेक खबर पर भड़क पड़े अक्षय कुमार
    बहन और बच्चों के लिए फ्लाइट बुक करने की फेक खबर पर भड़क पड़े अक्षय कुमार
    मनोरंजन

    बहन और बच्चों के लिए फ्लाइट बुक करने की फेक खबर पर भड़क पड़े अक्षय कुमार

    लेखन भावना साहनी
    June 01, 2020 | 05:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बहन और बच्चों के लिए फ्लाइट बुक करने की फेक खबर पर भड़क पड़े अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम कोरोना वायरस के समय में काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की काफी मदद की है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस महामारी के बारे में लोगों में भी जानरुकता फैलाई है। इसी बीच हाल ही में अक्षय पर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी छोटी बहन और उनके बच्चों के लिए पूरी फ्लाइट बुक करवाई है। अब अक्षय ने इन खबरों को झूठा बताया है।

    अक्षय ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    अक्षय ने इन खबरों को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मेरे बारे में जो भी खबरें फैलाई जा रही है कि मैंने अपनी बहन और उनके दो बच्चों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की है, वह शुरु से अंत तक बिल्कुल झूठी हैं। जबसे लॉकडाउन हुआ है, वह कहीं नहीं गई और उसका एक ही बच्चा है। मैं ये झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन लूंगा।'

    अक्षय कुमार ने जताई नाराजगी

    This news about me booking a charter flight for my sister and her two kids is FAKE from start to end.She has not travelled anywhere since the lockdown and she has only one child!Contemplating legal action,enough of putting up with false, concocted reports! https://t.co/iViBGW5cmE

    — Akshay Kumar (@akshaykumar) May 31, 2020

    जानिए क्या था पूरा फर्जी मामला

    दरअसल, एक वेबसाइट ने दावा किया था कि अक्षय ने अपनी बहन अलका और उनके दोनों बच्चों को सुरक्षित मुंबई से दिल्ली भेजने के लिए एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया कि मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक पैसेंजर फ्लाइट को अपनी बहन के लिए चार्टर्ड प्लेन बना दिया। इसमें सिर्फ अक्षय की बहन और उनके दोनों बच्चों ने ही सफर किया था। इनके साथ इस फ्लाइट में केवल एक नौकरानी मौजूद थी।

    अक्षय के गाने को लेकर भी फैलाई गई थी अफवाह

    वैसे ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय के नाम पर कोई अफवाह फैलाई जा रही है। हाल ही में उनके गाने 'फिलहाल पार्ट 2' के लिए कास्टिंग किए जाने की खबरें भी सामने आई थी। अक्षय ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि इस गाने को पूरानी टीम के साथ ही बनाया जाएगा। हम इसके लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। फेक कॉल्स को नजरअंदाज करें।

    इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं अक्षय कुमार

    अक्षय की आगामी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे', 'लक्ष्मी बम' और 'बेल बॉटम' में भी देखा जाएगा। हालात सामान्य होते ही वह अपनी इन फिल्मों पर फिर से काम शुरु करेंगे। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि लॉकडाउन में नुकसान के चलते अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' का सेट तोड़ दिया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ट्विटर
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    लॉकडाउन

    ट्विटर

    फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट इंस्टाग्राम
    अमेरिका में अश्वेत नागरिक की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन, जानिये पूरा मामला डोनाल्ड ट्रंप
    ट्विटर की वेब ऐप से शेड्यूल हो सकेंगे ट्वीट, तरीका है बेहद आसान सोशल मीडिया
    नोएडा: राशन लेने के लिए लाइन में लगी महिलाओं की पिटाई करने वाला सब-इंस्पेक्टर निलंबित उत्तर प्रदेश

    अक्षय कुमार

    'फिलहाल पार्ट 2' की फेक कास्टिंग करने पर भड़क पड़े अक्षय कुमार, फैंस को किया सावधान बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार ने लॉकडाउन में शुरु की शूटिंग, अनोखा दिखा सेट का नजारा बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे हैं अक्षय कुमार, जानिए कैसे बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार के कजिन और 'कहानी घर-घर की' के अभिनेता सचिन कुमार का निधन बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के CEO शिबाशीष सरकार हुए कोरोना वायरस से संक्रमित रिलायंस
    हमेशा अपने गानों के जरिए दिलों में जिंदा रहेंगे वाजिद खान, सुनिए उनके कुछ खूबसूरत नग्में मनोरंजन
    मशहूर संगीतकार वाजिद खान का COVID-19 की वजह से 42 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
    बॉलीवुड के अजीबों-गरीब फोबिया, किसी को फलों का तो किसी को अपनी ही हंसी से डर! दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    क्या महक चहल बनेंगी एकता कपूर की नई 'नागिन'? शुरु हुई सीजन 5 की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज इस दिन लेंगे सात फेरे, पिता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    'थ्री इडियट्स' के सोनम वांगचुक की अपील पर बॉलीवुड सितारों ने किया चाइनीज सामान का बहिष्कार चीन समाचार
    क्या कोरोना वायरस की वजह से वरुण-नताशा और रणबीर-आलिया 2021 में करेंगे शादी? बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन

    जहां तक संभव होगा विमानों में खाली छोड़ी जाएंगी बीच की सीटें- DGCA केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: दिल्ली ने एक सप्ताह के लिए सील किए अपने सभी बॉर्डर दिल्ली
    आज से शुरू हुईं 200 ट्रेनें, पहले दिन 1.45 लाख से अधिक लोग करेंगे यात्रा भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: 'मिशन बिगिन अगेन' के तहत तीन चरणों में दी जाएंगी लॉकडाउन में रियायतें मुंबई
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023