NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, गुस्साई भीड़ ने फूंके पुलिस वाहन
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, गुस्साई भीड़ ने फूंके पुलिस वाहन

    उत्तर प्रदेश: युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, गुस्साई भीड़ ने फूंके पुलिस वाहन

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 02, 2020
    08:37 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजौनी गांव में सोमवार रात को दबंगों द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

    घटना के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने तथा ढीली कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस पर पथराव भी कर दिया।

    इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी प्रकार गुस्साई भीड़ ने दो पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

    वारदात

    युवक को घर से उठाकर ले गए थे दबंग

    पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक युवक भुजौनी गांव निवासी अंबिका पटेल (25) है। रात को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान कुद दबंग आए उसे जबरन अपने साथ ले गए।

    इसके बाद दबंगों ने एक बगीचे के पेड़ पर उसे बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद दबंगों ने पेड़ को आग लगा दी। इससे अंबिका की मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

    कारण

    वारदात के पीछे सामने आया यह कारण

    SP सिंह ने बताया कि अंबिका गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

    गत दिनों अंबिका ने युवती के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उसको लेकर युवती के परिजनों ने अंबिका के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।

    पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद में वह जमानत पर छूटकर आ गया था।

    उत्पात

    वारदात से गुस्साई भीड़ ने जमकर मचाया उत्पात

    घटना की सूचना के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर ग्रमीणों का गुस्सा बढ़ गया। ग्रमीणों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

    ग्रामीणों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक फतेहपुर की कार सहित दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

    जानकारी

    चार घंटे तक गांव में नहीं घुस सकी पुलिस

    SP सिंह ने बताया वारदात से गुस्सा ग्रामीणों के उत्पात के चलते पुलिस करीब चार घंटे तक गांव में नहीं घुस सकी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद बल प्रयोग करते हुए पुलिस गांव में घुसी और लोगों को हिरासत में लिया।

    आरोप

    युवती के परिजनों पर लगाया युवक की हत्या करने का आरोप

    SP सिंह ने बताया युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस पर पथराव और वाहनों में आग लगाने को लेकर करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवती के परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    हत्या
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: जानबूझकर कोरोना वायरस फैलाया और किसी की मौत हुई तो होगी उम्रकैद की सजा कोरोना वायरस
    यहां 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग करने वालों तक के लिए निकली भर्तियां असम
    लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश में व्हाट्सऐप के माध्यम से होगा नई क्लास में एडमिशन शिक्षा
    कोरोना वायरस की चपेट में पुलिस, महाराष्ट्र में अब तक 557 हुए संक्रमित दिल्ली पुलिस

    हत्या

    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक
    महाराष्ट्र: एकतरफा प्यार स्वीकार नहीं करने पर जिंदा जलाई गई महिला लेक्चरर की मौत महाराष्ट्र
    बिहार: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में मुख्य दोषी बृजेश ठाकुर को उम्रकैद दिल्ली
    लखनऊ: कोर्ट परिसर में बम धमाका, तीन लोग घायल लखनऊ

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया गया था 15 बार हमला गुजरात
    कमलेश तिवारी की हत्या के बाद नफरत फैलाने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार गुजरात
    उत्तर प्रदेश: पूछताछ के बाद व्यापारी की मौत, पुलिस थाने के खिलाफ दर्ज हुई FIR उत्तर प्रदेश
    सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, सोशल मीडिया पर खास नजर उत्तर प्रदेश

    क्राइम समाचार

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश, राजनीतिक पार्टियों को बताना होगा क्यों दिया दागी उम्मीदवारों को टिकट सुप्रीम कोर्ट
    गुजरात: सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर 85 वर्षीय वृद्ध को लगाया नौ करोड़ का चूना गुजरात
    राजस्थान: पेट्रोल में डुबोकर पेचकस को युवक के गुप्तांग में डाला, वीडियो भी बनाया राजस्थान
    राजस्थान: बाडमेर में दरिंगदगी की इंतेहा, युवक के निजी अंग में डाला सरिया मुस्लिम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025