NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम की बराक भेली घाटी में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
    अगली खबर
    असम की बराक भेली घाटी में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    असम की बराक भेली घाटी में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 02, 2020
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी के साथ लोगों को अब प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सुपर साइक्लोन अम्फान ने भारी तबाही मचाई थी और दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी, वहीं अब असम में भूस्खलन ने 20 लोगों की जान ले ली।

    दक्षिण असम की बराक भेली घाटी में मंगलवार को अलग-अलग जगह हुए भारी भूस्खलन में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

    भारी बारिश

    भारी बारिश के बाद हुई भूस्खलन की घटना

    अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण असम में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। इसके बाद मंगलवार को बराक भेली घाटी के तीन जिलों में भूस्खलन हो गया है।

    इसमें कैचर के जॉयपुर में सात, कैचर-हैलाकांडी जिले में सात और करीमगंज में छह लोगों की मौत हो गई। इसी तरह दर्जनों लोग घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि तीनों जगहों पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

    एक ही परिवार

    जॉयपुर और करीमगंज में दो ही परिवार के 13 लोगों की मौत

    अधिकारियों ने बताया कि जॉयपुर में सुबह अचानक हुए भूस्खलन से कई घर मलबे में दब गए। जिससे महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान ताजिमुद्दीन लस्कर, आलिया बेगम, अल्लम उद्दीन, आरिफ उद्दीन, अमुना बेगम, सोमुना बेगम और रहिम उद्दीन के रूप में हुई है। वो सभी एक ही परिवार से थे।

    इसी तरह करीमगंज में भी भूस्खलन में मारे गए सभी छह लोग एक ही परिवार से थे।

    बाढ़

    दक्षिण असम में बाढ़ से अब तक हुई नौ लोगों की मौत

    अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण असम में भूस्खलन के साथ अब तक भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सात जिलों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

    उन्होंने बताया कि नलबाड़ी, गोलपारा, नागांव, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण इन जिलों के 356 गांवों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसी तरह 2,678 हेक्टेयर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

    जानकारी

    44,331 मवेशी हुए प्रभावित

    अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण इंसान नहीं नहीं बल्कि पालतू मवेशी भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 44,331 मवेशी और 9,350 मुर्गे बाढ़ में बह गए। बचाव दल के लोग उन्हें ढूंढने में लगे हैं।

    साइक्लोन

    अम्फान के बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र में साइक्लोन का खतरा

    गत 20 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में साइक्लोन अम्फान ने भारी तबाही मचाई थी। इसमें 80 से अधिक लोगों की मौत हुई थी था लाखों लोग बेघर हो गए थे। केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों को राहत पैकेज दिया था।

    अब अरब सागर में उठे साइक्लोन को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आगामी चार जून के लिए महाराष्ट और गुजरात के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    असम
    भूस्खलन
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    पश्चिम बंगाल

    सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर अमेरिका और इजरायल के बराबर खड़ा हुआ भारत- अमित शाह कोलकाता
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी शरणार्थियों की 119 कॉलोनियों को किया नियमित ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल: प्रशासन ने वोटर आईडी में लगाई कुत्ते की फोटो, व्यक्ति करेगा मानहानि का केस वोटर ID कार्ड
    यहां निकली स्टाफ नर्स के नौ हजार से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेगा अच्छा वेतन शिक्षा

    असम

    हरियाणा में NRC पर ये बोले दुष्यंत चौटाला, जानें क्या है बाकी पार्टियों का स्टैंड हरियाणा
    नागरिकता कानून पर शेख हसीना बोलीं- समझ नहीं आ रहा भारत ने ऐसा क्यों किया भारत की खबरें
    भाजपा सांसद बोले- ममता बनर्जी के कुत्ते हैं CAA का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी कर्नाटक
    सुप्रीम कोर्ट पर देश की निगाहें, नागरिकता कानून से जुड़ी याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई पाकिस्तान समाचार

    भूस्खलन

    केरल और कर्नाटक में बाढ़ से भारी तबाही, 88 लोगों की मौत, कई लापता कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    जायरा वसीम ने टिड्डियों को बताया अल्लाह का कहर, ट्रोलिंग पर डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: केंद्र सरकार ने पहचाने 145 संभावित हॉटस्पॉट जिले, ऐहतियाती कदम उठाने को कहा बिहार
    पेट्रोल और CNG की होम डिलीवरी शुरू करने पर विचार कर रही सरकार धर्मेंद्र प्रधान
    श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 18 दिन में 80 लोगों की मौत, RPF के आंकड़ों में खुलासा सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025