NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मशहूर संगीतकार वाजिद खान का COVID-19 की वजह से 42 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    मशहूर संगीतकार वाजिद खान का COVID-19 की वजह से 42 साल की उम्र में निधन

    मशहूर संगीतकार वाजिद खान का COVID-19 की वजह से 42 साल की उम्र में निधन

    लेखन भावना साहनी
    Jun 01, 2020
    09:11 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की दुनिया से अब एक और दुखद खबर सामने आई है। 42 साल के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का रविवार रात निधन हो गया।

    इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर दो भाईयों की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों से उनकी किडनी का इलाज चल रहा था। इसी दौरान वाजिद का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

    वह पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

    तबीयत

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कोरोना टेस्ट भी आया पॉजीटिव

    रिपोर्ट्स के अनुसार वाजिद को मुंबई के चेंबुर में ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    कुछ वक्त पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

    इसी बीच उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया था। जिसकी पॉजीटिव रिपोर्ट ने उनके परिवार वालों को और परेशान कर दिया।

    कहा जा रहा है कि रविवार की शाम से ही वाजिद की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी।

    इम्युनिटी

    गिरने लगा था इम्युनिटी लेवल

    डॉक्टर्स उन्हें बचाने की तमाम कोशिशों करते रहे। किडनी की परेशानी के कारण वाजिद का इम्युनिटी लेवल लगातार कम हो रहा था। जिसकी वजह से डॉक्टर्स भी कुछ नहीं कर पाए।

    वाजिद के निधन की जानकारी संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्विटर पर दी।

    उन्होंने लिखा, 'साजिद-वाजिद फेम मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। भाई, तुम बहुत जल्दी गए। यह हमारी बिरादरी के लिए बहुत बड़ा झटका है। मैं टूट गया हूं।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए सलीम मर्चेंट का ट्वीट

    Devastated with the news of the passing away of my brother Wajid of Sajid -Wajid fame. May Allah give strength to the family 🙏

    Safe travels bro @wajidkhan7 you’ve gone too soon. It’s a huge loss to our fraternity. I’m shocked broken .

    Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un

    — salim merchant (@salim_merchant) May 31, 2020

    हेल्थ समस्या

    वाजिद खान को थी काफी सारी समस्याएं

    सलीम मर्चेंट ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, "वाजिद को बहुत सारी परेशानियां थीं। उन्हें किडनी की समस्या थी। कुछ दिन पहले ही उनका ट्रांसप्लांट भी हुआ था।"

    उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिन पहले ही वाजिद को किडनी में इंफेक्शन की समस्या भी हो गई थी।

    पिछले चार दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। किडनी इंफेक्शन की शुरुआत ही थी, लेकिन उनकी हालात काफी गंभीर हो गई थी।

    करियर

    सलमान खान की फिल्मों में दिया म्यूजिक

    साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1998 में आई सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में संगीत देकर की थी।

    इसके बाद उन्होंने 1999 में सोनू निगम की सुपरहिट एलबम 'दीवाना' के लिए भी संगीत दिया था।

    भाईयों की इस जोड़ी ने सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में म्यूजिक दिया है।

    उन्होंने 'पार्टनर', 'वांटेड', 'वीर', 'दबंग' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों के संगीत दिया।

    अन्य हस्तियां

    इन बॉलीवुड हस्तियों ने किया दुनिया को अलविदा

    साल 2020 हर किसी के बुरा ही साबित हो रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी इसी साल कई ऐसे झटके लग गए हैं जो कभी नहीं भुलाए जा सकते हैं।

    कुछ वक्त पहले ही इरफान खान के निधन की खबर से सभी सदमे थे।

    उनके अगले दिन ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन ने एक शोक की लहर फैला दी।

    इनके बाद हाल ही मोहित बघेल ने कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    अपने निधन की अफवाहों पर मुमताज ने दिया रिएक्शन, बोलीं- अभी मैं जिंदा हूं मनोरंजन
    फैजल सिद्दीकी के बाद टिक-टॉक स्टार फैसल शेख की भी बढ़ी मुसीबतें, दर्ज हुई शिकायत सोशल मीडिया
    'युवा' को पूरे हुए 16 साल, रानी मुखर्जी की शम्मी कपूर ने की थी तारीफ विवेक ओबेरॉय
    27 साल की उम्र में मोहित बघेल का निधन, सलमान की 'रेडी' में आए थे नजर टीवी शो

    मनोरंजन

    सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुरादाबाद में दर्ज हुई चार्जशीट, धोखाधड़ी का लगा आरोप नरेंद्र मोदी
    'कृष 4' में 17 साल बाद वापसी कर रहा है जादू, ऋतिक रोशन ने किया कंफर्म बॉलीवुड समाचार
    फिल्मी दुनिया के लिए खुशखबरी! अगले हफ्ते से शुरु होगी 'अवतार 2' की शूटिंग हॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस की चपेट में आए बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार, घर में ही हुए क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर रहा ICMR क्या-क्या काम करता है? भारत की खबरें
    कहीं फेस प्रिंट तो कहीं लगे मोती, महामारी के बीच मास्क पर दिख रही कलाकारी गुजरात
    कोरोना वायरस: मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली दिल्ली
    इन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025