NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली भाजपा प्रमुख के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश कुमार गुप्ता लेंगे जगह
    अगली खबर
    दिल्ली भाजपा प्रमुख के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश कुमार गुप्ता लेंगे जगह

    दिल्ली भाजपा प्रमुख के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश कुमार गुप्ता लेंगे जगह

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 02, 2020
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर आदेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर ये बदलाव किया गया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

    इस साल की शुरूआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद से ही इसकी गाज मनोज तिवारी पर गिरना तय माना जा रहा था।

    पृष्ठभूमि

    2016 में भाजपा अध्यक्ष बने थे मनोज तिवारी

    उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को नवंबर, 2016 में दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से आए प्रवासी रहते हैं और तिवारी को अध्यक्ष बनाने के पीछे भाजपा का लक्ष्य इस वोट बैंक को अपनी तरफ करना था।

    उनके कार्यकाल में हुए 2017 नगर निगम चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त दी।

    चुनावी हार

    विधानसभा चुनाव में हार के बाद से तय मानी जा रही थी मनोज तिवारी की छुट्टी

    इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद मुताबिक नहीं रहा और उसे AAP के हाथों कड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। AAP के खाते में 62 सीटें गईं, वहीं भाजपा महज आठ सीटें जीतने में कामयाब रही।

    इस हार की गाज मनोज तिवारी पर गिरना तय माना जा रहा था। हालांकि चुनाव में उनका कोई अहम योगदान नहीं रहा था और चुनाव प्रचार का पूरी जिम्मा गृह मंत्री अमित शाह ने खुद संभाला था।

    जानकारी

    हार के बाद तिवारी ने की थी इस्तीफे की पेशकश

    खबरों की मानें तो मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही अपना इस्तीफा सौंपने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें उनका विकल्प न मिलने तक पद पर बने रहने का आदेश दिया था।

    परिचय

    उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं आदेश गुप्ता

    अगर मनोज तिवारी की जगह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनाए गए 49 वर्षीय आदेश गुप्ता की बात करें तो वे उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और एक साल पहले तक वे इस पद पर कायम थे।

    माना जा रहा है कि गुप्ता को अध्यक्ष बना भाजपा ने व्यापारी वर्ग को साधने की कोशिश की है। इसके अलावा दिल्ली के किसी जमीनी नेता को ही अध्यक्ष बनाने की कार्यकर्ताओं की पुरानी मांग को भी पूरा किया गया है।

    जानकारी

    अन्य दो राज्यों में भी भाजपा ने बदले अध्यक्ष

    जेपी नड्डा ने दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ और मणिपुर राज्य के भाजपा अध्यक्ष भी बदले हैं। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं एस तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा की कमान सौंपी गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी आदेश गुप्ता को बधाई

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @BJP4Delhi के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना..
    नये प्रदेश अध्यक्ष भाई @adeshguptabjp जी को असंख्य बधाइयाँ 🙏💐 pic.twitter.com/nT8pyDCntt

    — Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) June 2, 2020

    घटना

    लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिए गए थे मनोज तिवारी

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मनोज तिवारी को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी को लेकर उन्होंने राजपथ पर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया था।

    इससे पहले लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर भी वह विवादों में रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    मनोज तिवारी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL: डेब्यू पारी में शून्य पर आउट हुए हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच  मुंबई इंडियंस
    अनन्या पांडे बोलीं- बड़ी रोमांटिक हूं मैं, प्यार-मोहब्बत, पति और बच्चे मुझे सब चाहिए अनन्या पांडे

    दिल्ली

    लॉकडाउन: हरियाणा में आज से चलेंगी रोडवेज बसें, पूरी तरह खुल सकेंगे बाजार हरियाणा
    दिल्ली से लोगों को नहीं मिलेगा नोएडा में प्रवेश, चंद घंटे बाद ही फैसले में बदलाव उत्तर प्रदेश
    बिहार: दिल्ली से वापस लौटे हर चार प्रवासी मजदूरों में एक कोरोना वायरस से संक्रमित बिहार
    कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में शुरू हुई ड्राइव-थ्रू-टेस्टिंग सुविधा, अब कार में बैठे दे सकेंगे सैंपल भारत की खबरें

    मनोज तिवारी

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी आम आदमी पार्टी समाचार
    स्वास्तिक विवाद में AAP की सफाई, हिंदू और नाजी प्रतीकों में फर्क समझे भाजपा आम आदमी पार्टी समाचार
    लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति दिल्ली
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल दिल्ली

    भाजपा समाचार

    संसद भवन: बूम बैरियर से टकराई सांसद की कार तो सुरक्षाकर्मियों ने तान दी बंदूके दिल्ली
    खतरे में कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार? भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप मध्य प्रदेश
    उन्नाव केस: पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में कुलदीप सेंगर दोषी करार दिल्ली
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी शरणार्थियों की 119 कॉलोनियों को किया नियमित पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025