NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हमेशा अपने गानों के जरिए दिलों में जिंदा रहेंगे वाजिद खान, सुनिए उनके कुछ खूबसूरत नग्में
    मनोरंजन

    हमेशा अपने गानों के जरिए दिलों में जिंदा रहेंगे वाजिद खान, सुनिए उनके कुछ खूबसूरत नग्में

    हमेशा अपने गानों के जरिए दिलों में जिंदा रहेंगे वाजिद खान, सुनिए उनके कुछ खूबसूरत नग्में
    लेखन भावना साहनी
    Jun 01, 2020, 12:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हमेशा अपने गानों के जरिए दिलों में जिंदा रहेंगे वाजिद खान, सुनिए उनके कुछ खूबसूरत नग्में

    बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें किडनी की समस्या थी। इसके बाद वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो चुके थे। वाजिद बेशक हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपने गानों के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। आज हम आपको उनके वो गाने सुनाने जा रहे हैं जिन्हें वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ तैयार किया था।

    'माशाल्लाह'

    'माशाल्लाह'

    कबीर खान के निर्देशन में बनी वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' का यह गाना आज भी अक्सर लोगों की जुबां से सुनने को मिल जाता है। जब भी यह गाना कहीं बजाया जाता है तो लोगों को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर देता है। गाने को श्रेया घोषाल और वाजिद खान ने अपनी आवाज से सजाया है। जबकि इसमें म्यूजिक साजिद-वाजिद की जोड़ी ने दिया था। इस गाने के लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे है।

    'चिंता ता चिता चिता'

    'चिंता ता चिता चिता'

    2012 में रिलीज हुई प्रभूदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राउडी राठौर' के वैसे तो सभी गाने हिट रहे हैं, लेकिन फिल्म का यह गाना बच्चे- बच्चे की जुबां पर चढ़ चुका था। इस गाने को साजिद-वाजिद की जोड़ी ने मिलकर कम्पोज किया था। अक्षय पर फिल्माए गए इस गाने में वाजिद खान और मीका सिंह ने मिलकर आवाज दी थी, जबकि समीर अंजान ने इसके लिरिक्स लिखे थे।

    'जलवा'

    'जलवा'

    2009 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था। फिल्म और सभी गाने सुपरहिट साबित हुए। इस गाने को भी साजिद और वाजिद की जोड़ी ने मिलकर कम्पोज किया था। इसके लिरिक्स जसलीन शेरवानी ने लिखे थे। जबकि इस गाने को वाजिद से अपनी आवाज से सजाया था। यह गाना सलमान खान पर फिल्माया गया था। इसके अलावा वाजिद ने इस फिल्म में 'लव मी बेबी', 'तोसे प्यार करते हैं' के लिए भी खूब तारीफें बटोरी।

    'हमका पीनी है'

    'हमका पीनी है'

    2010 में आई फिल्म 'दबंग' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया था। वहीं फिल्म के गानों ने भी काफी धमाल मचाया। 'हमका पीनी है' को सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया। इसे साजिद-वाजिद ने कम्पोज किया था, जबकि वाजिद, मास्टर सलीम और शबाब सबरी ने मिलकर इस गाने को अपनी आवाज से सजाया। वाजिद ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर गाने सलमान के लिए बनाए हैं। इसका कारण था कि वह उन्हें अपना गॉफादर मानते थे।

    'सोनी दे नखरे'

    'सोनी दे नखरे'

    डेविड धवन के निर्देशन में बनी 2007 में रिलीज हुई 'पार्टनर' वह फिल्म थी जहां से वाजिद ने सलमान खान की आवाज बनना शुरु किया था। इससे पहले वह सिर्फ उनकी फिल्मों में म्यूजिक कम्पोज किया करते थे। 'सोनी दे नखरे' में साजिद-वाजिद ने म्यूजिक दिया था। वहीं शब्बीर अहमद ने इसके लिरिक्स लिखे। इसमें वाजिद, लभ जंजुआ और स्नेहा पंत ने आवाज दी। यह गाना सलमान, गोविंदा, कटरीना कैफ और लारा दत्त पर फिल्माया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सलमान खान
    कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    'फर्जी' फेम भुवन अरोड़ा कबीर खान की अगली फिल्म में आएंगे नजर  आगामी फिल्में
    OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार मनोज बाजपेयी
    केके संग बिताए पलों को याद कर भावुक हुए शान, कहा- वो मेरे परिवार जैसा था  गायक केके
    आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी पत्नी रुपाली से कैसे मिले? ऐसे शुरू हुई कहानी सेलिब्रिटी की शादी

    मनोरंजन

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज बॉलीवुड समाचार
    सोनम बाजवा का खुलासा, बोलीं- अंतिम समय पर 3 बॉलीवुड फिल्मों से निकाला गया था बाहर बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी बोले- लोग मुझे कहते थे तुम ना हीरो लगते हो ना विलेन  मनोज बाजपेयी
    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान

    'बिग बॉस OTT 2': अंजलि अरोड़ा और महेश पुजारी घर में प्रवेश करने के लिए तैयार  बिग बॉस OTT
    'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकते हैं अध्ययन सुमन  बिग बॉस OTT
    सलमान खान से बनती-बनती रह गई बात, अब 'चैंपियंस' के लिए रणबीर पर दांव खेलेंगे आमिर आमिर खान
    सलमान खान ने किया था अनदेखा, वायरल वीडियो पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया विक्की कौशल

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023