NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू सूद के नाम पर चल रही है पैसों की धोखाधड़ी, अभिनेता ने खुद किया सावधान
    अगली खबर
    सोनू सूद के नाम पर चल रही है पैसों की धोखाधड़ी, अभिनेता ने खुद किया सावधान

    सोनू सूद के नाम पर चल रही है पैसों की धोखाधड़ी, अभिनेता ने खुद किया सावधान

    लेखन भावना साहनी
    Jun 01, 2020
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    देशभर के लोग इस समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन से परेशान हैं।

    जहां एक ओर लोग इस महामारी से बचाव के चलते घरों में बंद होने को मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार के पास पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

    इन्हीं प्रावासियों के लिए अभिनेता सोनू सूद एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

    हालांकि, अब खबर आ रही है कि सोनू के नाम पर कुछ लोग प्रवासी मजदूरों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

    धोखाधड़ी

    सोनू के नाम पर लोग मांग रहे हैं पैसे

    सोनू देशभर में फंसे लोगों को उनके परिवारों से मिलवाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। यहां तक की उन्होंने चार्टर्ड प्लेन की भी व्यवस्था करवा दी।

    उनकी ओर से की जा रही ये हर तरह की सेवाएं बिल्कुल मुफ्त हैं।

    अब खबर आई है कि कुछ लोग प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनू ने ही दी है।

    आगाह

    सोनू सूद ने खुद किया आगाह

    सोनू सूद ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में लोगों आगाह करते हुए इस धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी है।

    उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।'

    अब सोनू का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    सोनू ट्विटर पर दी जानकारी

    दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए.❣️

    — sonu sood (@SonuSood) May 31, 2020

    सेवा

    अब तक हजारों प्रवासियों को घर पहुंचा चुके हैं सोनू

    सोनू अब तक हजारों प्रवासियों को घर पहुंचा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने केरल में फंसी 150 से ज्यादा महिलाओं को उनके घर ओडिशा पहुंचाया है।

    वह राजस्थान, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अपने प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था कर चुके हैं।

    इसके लिए उन्होंने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001213711 भी लॉन्च किया है। इसका इस्तेमाल कर देश में कहीं भी फंसे प्रवासी मजदूर उनकी टीम को मदद के लिए बुला सकते हैं।

    वर्क फ्रंट

    इस प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं सोनू सूद

    सोनू सूद के फिल्मी करियर की बात करें तो कुछ वक्त से वह अपनी मल्टी स्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें एक CBI ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा।

    फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, हुमा कुरेशी, मनोज बाजपेयी, डीनो मौरेया, पंकज त्रिपाठी, शरमन जोशी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे नजर आएंगे।

    यह फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनू सूद
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    'फुकरे 3' की कहानी में आया कोरोना वायरस, दर्शकों को एक खास संदेश देगी फिल्म फुकरे रिटर्न्स
    कोरोना वायरस की चपेट में आए बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार, घर में ही हुए क्वारंटाइन मनोरंजन
    आलिया ने लगाए नवाजुद्दीन पर अफेयर्स के आरोप, "मेरे जाते ही घर आती थीं फीमेल दोस्त" मनोरंजन
    पाताल लोक पर शुरु हुआ नया विवाद, अनुष्का शर्मा को भेजा गया लीगल नोटिस मनोरंजन

    मनोरंजन

    फैजल सिद्दीकी के बाद टिक-टॉक स्टार फैसल शेख की भी बढ़ी मुसीबतें, दर्ज हुई शिकायत बॉलीवुड समाचार
    27 साल की उम्र में मोहित बघेल का निधन, सलमान की 'रेडी' में आए थे नजर बॉलीवुड समाचार
    देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत हुई दर्ज, मयूर वर्मा ने लगाए ऐसे आरोप टीवी शो
    1998 में 'CID' के एपिसोड में दिखाई गई थी कोरोना वायरस जैसी स्थिति टीवी शो

    सोनू सूद

    कोरोना से जंग में सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोला अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया और फरहान, क्वारंटाइन के लिए दिया अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस से जंग में फिर आगे आए सोनू सूद, 350 प्रवासियों को भेजा घर बॉलीवुड समाचार
    केरल में फंसी 150 महिलाओं की मदद को आगे आए सोनू सूद, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया घर ओडिशा

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य? महाराष्ट्र
    सलमान खान नहीं कर पाए ईद पर फिल्म रिलीज, अब लेंगे आमिर खान का क्रिसमस स्लॉट बॉलीवुड समाचार
    मुंबई में मेगा लैब बनाएगी IIT एल्युमनी काउंसिल, हर महीने होंगे एक करोड़ COVID-19 टेस्ट भारत की खबरें
    झांसी: ट्रेन के शौचालय में मिला मजदूर का शव, कई दिनों से पड़े होने की आशंका गोरखपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025