Loading...
वनडे क्रिकेट: बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा भी इस सूची में आ गए हैं (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट: बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

Nov 04, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका काफी अहम होती है। उनसे टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने और बड़ी साझेदारी करने की उम्मीद रहती है। हालांकि, कई बार दिग्गज बल्लेबाज भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही रोहित वनडे में भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रिकॉर्ड

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज 

वनडे में भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है।

दोनों 13-13 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। सचिन तेंदुलकर 12 बार के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

के. श्रीकांत 11 बार शून्य पर आउट हुए हैं। रोहित 9 बार ऐसा कर चुके हैं और सूची में चौथे स्थान पर हैं।

गौतम गंभीर 8 बार शून्य पर आउट हुए थे।

आंकड़े

सलामी बल्लेबाज के तौर पर ऐसे हैं रोहित के आंकड़े 

रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक 203 मुकाबले खेले हैं और उनके बल्ले से 10,090 रन निकले हैं।

उन्होंने अब तक 33 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन रहा है।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 2 साल में पहली बार शून्य पर आउट हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में वह पहली बार अपना खाता नहीं खोल पाए।

न्यूजीलैंड की धरती पर उन्होंने 33.61 की औसत से 437 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT