LOADING...
बिहार: पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी को पीटा गया
बिहार के पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर पर हमला

बिहार: पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी को पीटा गया

लेखन गजेंद्र
Jun 03, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार देर रात कुछ आराजक तत्वों ने मशहूर यूट्यूबर शिक्षक खान सर (फैसल खान) के कोचिंग सेंटर पर हमला कर दिया और उसमें तोड़फोड़ की। घटना रात साढ़े 11 बजे मुसल्लहपुर हाट के पास स्थित कोचिंग सेंटर की है। इस दौरान अज्ञात लोगों ने सेंटर पर तैनात सुरक्षाकर्मी को भी बुरी तरह पीटा, जो अस्पताल में भर्ती है। मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान नहीं हुई है।

हंगामा

कोचिंग सेंटर के बाहर भीड़ जमा, हंगामा

बुधवार सुबह जब मामले की जानकारी छात्रों को हुई तो उनका एक समूह हमले के विरोध में कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गया। इस दौरान खूब नारेबाजी हुई। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना में कुछ छात्रों के शामिल होने की खबर है। घायल सुरक्षाकर्मी ने आरोपियों की पहचान का दावा किया है।

आरोप

प्रतिद्वंद्वियों पर हमले का आरोप

खान सर ने मीडिया को बताया कि हाल ही में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनके कोचिंग के कुछ छात्र सफल हुए थे, जिनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के बाद कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पहुंचकर 2 दिनों के भीतर इसे उड़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने घटना के पीछे कुछ प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालकों का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।

Advertisement

आरोप

गोलीबारी का आरोप

खान सर ने मीडिया को अपने बयान में बताया कि दूसरे कोचिंग वाले दबाव बना रहे हैं कि कम फीस में छात्रों को न पढ़ाया जाए। खान सर की कोचिंग में कई छात्रों से 200 रुपये लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कल रात कई राउंड गोलीबारी हुई है, कम से कम 10 राउंड गोलीबारी तो उन्होंने देखी है। खान सर ने उपद्रव का आरोप आसपास की कोचिंग सेंटर के संचालकों पर लगाया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद सुबह कोचिंग सेंटर के बाहर जमा भीड़

ट्विटर पोस्ट

सामने आया CCTV फुटेज

Advertisement