पटना के कोचिंग विवाद में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों सुरक्षा कर्मी भी छूटे
क्या है खबर?
बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद के बीच हुई गोलीबारी में मशहूर यूट्यूबर खान सर (फैसल खान) को पटना सिविल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने खान सरकार को अग्रिम जमानत दे दी है, जिससे उनको पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से राहत मिली है। कोर्ट ने मुसल्लाहपुर इलाके में गोली चलाने वाले खान सरकर के 2 सुरक्षा कर्मी को भी सोमवार को जमानत दे दी है। दोनों जेल में बंद थे।
घटना
इन धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा
खान सर और उनके सुरक्षा कर्मी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल, गिरफ्तारी के डर से वह कई दिन से कोचिंग नहीं जा रहे थे। घटना के बाद खान सर के वकील ने अग्रिम जमानत लगाई थी, जिस पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। खान सर के सुरक्षा कर्मी तालेबर सिंह और प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
मामला
क्या है मामला?
मुसल्लाहपुर में 2 जून को 15-20 लोगों ने खान सर द्वारा संचालित ग्लोबल स्टडीज के परिसर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने हमले के आरोप में खान सर के प्रतिद्वंद्वी ज्ञान बिंदु कोचिंग के संरक्षक रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर गोलीबारी का वीडिया सामने आया, जिसमें पता चला कि घटना की रात खान सर के 2 सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी की थी। मामले में सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार हुए और खान सर पर मुकदमा दर्ज हुआ।